Kal Ka Rashifal 5 July 2026: राक्षस योग बढ़ाएगा 3 राशियों की परेशानी, मिल सकती है बुरी खबर

Published : Jul 04, 2026, 03:46 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 5 जुलाई, रविवार को राक्षस नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इस योग के चलते कुछ राशि वालों की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PREV
113
5 जुलाई 2026 का राशिफल

5 July 2026 Ka Rashifal: 5 जुलाई 2026 रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे रहेगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। कुंभ राशि में ग्रहण दोष बना रहेगा। आयुष्मान, सौभाग्य, राक्षस और चर नाम के योग इस दिन रहेंगे जिनका असर सभी लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम सहित पूरी डिटेल

213
मेष राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आज अगर आप किसी के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लव मैरिज की बातों पर घर में विवाद हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Grahan Yog July 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण दोष, 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन-संभलकर लें हर फैसला

313
वृषभ राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज कोई खुशखबरी आपका दिन बना सकती है। पुराना कर्ज खत्म करने में राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। काफी समय से अटका हुआ काम पूरा होने के योग हैं। किसी की तरक्की देखकर खुद को कम न समझें। सेहत भी ठीक रहेगी।

413
मिथुन राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों की कमाई में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। अगर किसी से प्यार करते हैं तो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है।

513
कर्क राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

पढ़ाई करने वाले छात्र आज अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। घर के बड़े या करीबी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसान पहुंचा सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर बहस हो सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें। सरकारी काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है।

613
सिंह राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

अगर नौकरी या करियर बदलने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी बात करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। संतान से सुख मिलेगा।

713
कन्या राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज जीवनसाथी के साथ अकेले समय बिताने का मौका मिलेगा। बाहर का खाना खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। बिना जरूरत किसी से उधार न लें। बच्चों की किसी बात से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। किताबें पढ़ने या लिखने में मन लगेगा।

813
तुला राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

ऑनलाइन शॉपिंग में जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। पुराने निवेश से अच्छा पैसा मिल सकता है। प्रेम संबंध को लेकर परिवार से बात करने का सही समय है। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। बिजनेस में भी फायदा होने के योग हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज काम में मन कम लगेगा, इसलिए ध्यान भटकने न दें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। बिना पूछे किसी को सलाह देने से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दवा और इलाज पर खर्च हो सकता है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें नहीं तो नुकसान की संभावना है।

1013
धनु राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज की गई यात्रा से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध पहले से बेहतर होंगे। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। बिजनेस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई और संगत पर नजर रखें नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है।

1113
मकर राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

पड़ोसियों से बहस करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या बिगड़ने न दें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम पूरे होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है।

1213
कुंभ राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज जरूरी काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी। रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा साथ देंगे।

1313
मीन राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

पैसों के मामले में लापरवाही न करें। नए काम की शुरुआत कुछ दिन के लिए टालना बेहतर रहेगा। आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। अपनी और मां की सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जानकारी जरूर लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories