Aaj Ka Rashifal In Hindi: 5 जुलाई, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते 3 शुभ और 1 अशुभ योग का संयोग बन रहा है। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।
5 July 2026 Ka Rashifal: 5 जुलाई 2026 रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं। इस दिन कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग पूरे दिन रहेंगे। इन योगों का असर भी सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
साझेदारी में नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। लव मैरिज को लेकर परिवार में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।
वृषभ राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
दिन की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हो सकती है। पुराना कर्ज चुकाने में राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। दूसरों की सफलता देखकर मन में ईर्ष्या न आने दें।
413
मिथुन राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पति-पत्नी घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।
513
कर्क राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। परिवार या करीबी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सरकारी कामों में धैर्य बनाए रखें। मौसम संबंधी बीमारियों से सावधान रहें।
613
सिंह राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास मजबूत होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। रिश्तेदारों के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपकी बोलचाल और व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा।
713
कन्या राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का अवसर मिलेगा। बाहर का भोजन करने से बचें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और बेवजह उधार लेने से बचें। संतान की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। साहित्य और लेखन में रुचि बढ़ेगी।
813
तुला राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। युवा अपने प्रेम संबंधों को परिवार के सामने रखने का निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑनलाइन खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है। मित्रों की सलाह लाभदायक साबित होगी।
913
वृश्चिक राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज काम में मन कम लगेगा, इसलिए एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। बिना मांगी सलाह देने से बचें, अन्यथा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। उधार के लेन-देन में पूरी सतर्कता रखें।
1013
धनु राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
यात्राओं से लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। लोग आपकी राय और अनुभव को महत्व देंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पर नजर रखें।
1113
मकर राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों को संभलकर निर्णय लेने चाहिए। नियमित दिनचर्या और अनुशासन बनाए रखें।
1213
कुंभ राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। रिसर्च और अध्ययन से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 5 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
काम का दबाव अधिक रहने से थकान रहेगी। अपनी और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नए कार्यों की शुरुआत फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.