Gemstone For Peace: घर में हर समय होता है झगड़ा? ये 4 रत्न ला सकते हैं सुख-शांति

Published : Jul 05, 2026, 01:51 PM IST

Gemstone For Peace At Home: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं, जिन्हें पहनने से मानसिक शांति, रिश्तों में मधुरता और घर का माहौल बेहतर होने की मान्यता है।

PREV
15
घर में सुख-शांति का उपाय

Gemstone Astrology: परिवार में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होना, पति-पत्नी के बीच तनाव, घर में अशांति का माहौल और बात-बात पर मनमुटाव आजकल कई परिवारों की आम समस्या बन गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति भी रिश्तों पर असर डालती है। ऐसी स्थिति में कुछ विशेष रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि सही विधि और योग्य ज्योतिषी की सलाह के बाद पहने गए रत्न पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और रिश्तों में संतुलन बनाने में सहायक होते हैं। आगे जानिए ऐसे 4 रत्नों के बारे में…


ये भी पढ़ें-
Gemstone: मनी मैग्नेट की तरह काम करते हैं ये 4 रत्न, पैसों को खींचते हैं अपनी ओर!

25
मोती पहनने से मन रहता है शांत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती का संबंध चंद्रमा से है। यदि घर में बात-बात पर तनाव रहता हो या परिवार के सदस्य मानसिक बेचैनी महसूस करते हों, तो योग्य ज्योतिषीय सलाह के बाद मोती धारण करना लाभकारी माना जाता है। इससे मन शांत रहेगा और रिश्तों में मधुरता भी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Neelam Ratna: नीलम पहनने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

35
पन्ना पहनने से तेज होती है बुद्धि

विद्वानों के अनुसार पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। बुध को बुद्धि, बात-चीत और समझदारी का कारक माना जाता है। जिन घरों में गलतफहमी के कारण विवाद होते रहते हैं, वहां पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे बातचीत का तरीका बेहतर होता है और रिश्तों में तालमेल बेहतर रहता है।

45
ओपल बढ़ाता है पारिवारिक सुख

ओपल का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र प्रेम, लव लाइफ और सुख-सुविधाओं का कारक है। यदि पति-पत्नी के बीच बार-बार विवाद होता हो या रिश्तों में दूरी बढ़ रही हो, तो किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर ओपल धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इससे प्रेम और आपसी विश्वास मजबूत होता है।

55
पुखराज से मिलता है सुख

पुखराज बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का रत्न है। गुरु ग्रह को ज्ञान, धैर्य और पारिवारिक सुख का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से परिवार के सदस्यों के बीच सम्मान और सहयोग की भावना बढ़ती है। घर का माहौल पॉजिटिव बना रहता है और अनावश्यक विवाद कम होने लगते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories