Budh Gochar May 2026: बुध बढ़ाएगा 4 राशियों की टेंशन, धन-करियर पर डालेगा बुरा असर

Published : May 28, 2026, 10:50 AM IST

Budh Gochar May 2026: बुध किस राशि में प्रवेश करने जा रहा है? बुध का गोचर किन 4 राशियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है? कर्क राशि वालों को बुध गोचर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

PREV
15
बुध राशिफल मई 2026

Budh Rashifal May 2026: चंद्रमा के बाद बुध सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह है। ये ग्रह हर 23 से 27 दिन में राशि बदलता है। 29 मई 2026 को बुध ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। खास बात ये है कि मिथुन बुध की स्वयं की राशि है। बुध का स्वयं की राशि में जाना कुछ राशि के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन राशि वालों के जीवन में धन, सेहत और करियर से जुड़ी समस्या आ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए किन 4 राशियों के लिए बुध का गोचर ठीक नहीं है…


ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि रहेगा वक्री, 5 राशि वालों को मिलेगी राहत-जेब में आएगा पैसा

25
मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी

बुध के मिथुन राशि में जाने से इस राशि के लोगों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है। ऑफिस या परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। धन खर्च भी बढ़ने के संकेत हैं। दूसरों की बातों में आकर गलत डिसिजन ले सकते हैं। कोई जरूरी काम अटकने से टेंशन बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Lucky Mobile Number: न्यू सिम खरीदने से पहले जान लें कौन-सा नंबर है आपके लिए शुभ

35
कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, ये कोई भी रिस्क वाला काम न करें और वाहन भी सावधान से चलाएं। इन लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से गलतफहमी होने की आशंका है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

45
वृश्चिक वालों को होगा नुकसान

बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को करियर और व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। इस दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो बड़ा विवाद हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे।

55
मीन वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories