Shani Vakri 2026 Date: Shani Vakri 2026: कब से कब तक वक्री रहेगा शनि? क्या शनि के वक्री होने का आपकी लाइफ पर भी शुभ-अशुभ असर होगा? शनि की उल्टी चाल से किसे मिलेगा प्रमोशन और पैसा?

Shani Vakri Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा गया है। जब भी शनि अपनी चाल बदलता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। साल 2026 में शनि लगभग 138 दिनों तक वक्री यानी उल्टी चाल चलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, 27 जुलाई की दोपहर लगभ 01 बजकर 25 मिनिट से शनि वक्री होगा। शनि की ये स्थिति 11 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक रहेगी। शनि की ये स्थिति कुछ राशि वालों के लिए राहत के संकेत दे रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान रुके काम पूरे हो सकते हैं और करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

ये भी पढ़ें-
June 2026 Hindu Calendar: जून में कब है सोमवती अमावस्या और निर्जला एकादशी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डिटेल

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को मिलेगी राहत

इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण है, जिसके चलते ये लोग काफी परेशान हैं। शनि के वक्री होने से इनकी परेशानी थोड़ी कम हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और नई योजनाओं से फायदा मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Rudraksha Bracelet: Gen Z को भाया रुद्राक्ष ब्रेसलेट का फैशन, एंजाइटी दूर कर रखे मन को शांत, जानें 5 फायदे

सिंह वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

इस समय इस राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है जिसके चलते ये काफी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। शनि के वक्री होने के बाद इनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं।

धनु वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी दूर हो सकती है।

कुंभ वालों को होगा धन लाभ

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसलिए इस राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मानसिक तनाव भी कम हो सकता है।

मीन वालों की कम होगी टेंशन

शनि वर्तमान में इसी राशि में स्थित है और साढ़ेसाती का दूसरा चरण इस राशि पर चल रहा है। शनि की वक्री चाल इस राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। निवेश से फायदा हो सकता है और मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।