Rudraksha Bracelet Benefits: क्या है रुद्राक्ष ब्रेसलेट? ये कैसे काम करता है? Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा रुद्राक्ष ब्रेसलेट का ट्रेंड? रुद्राक्ष ब्रेसलेट पहनने से क्या होते हैं फायदे? Mahadev Vibes के लिए क्यों पहन रहे युवा रुद्राक्ष?
Rudraksha Bracelet Benefits In Hindi: रुद्राक्ष हिंदू धर्म की पवित्र वस्तुओं में से एक है। इसे भगवान शिव का श्रृंगार माना जाता है। निगेटिविटी को कम करने के लिए इसे पहना जाता है। वर्तमान में जेन जी यानी युवा वर्ग में भी रुद्राक्ष पहनने का ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवा इसे ब्रेसलेट के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं। जेन जी इसे महादेव से जुड़ाव का प्रतीक मान रहा है तो कोई पॉजिटिव एनर्जी के लिए भी इसे पहन रहे हैं। यही वजह है कि रुद्राक्ष ब्रेसलेट अब सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है।
ये भी पढ़े-
Insta Bio में Gen Z का नया ट्रेंड, नाम की स्पेलिंग बदलकर चमका रहे किस्मत

क्यों बढ़ रहा है रुद्राक्ष ब्रेसलेट का ट्रेंड?
सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सप आदि पर महादेव वाइव्स, स्प्रिचुअल फैशन और पॉजिटिव एनर्जी जैसे ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन ट्रेंड के साथ रुद्राक्ष को जोड़ा गया है। Gen Z इन्हीं ट्रेंड्स से प्रभावित हो रही है। जेन जी मानते हैं कि रुद्राक्ष पहनने से मन शांत रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही रुद्राक्ष ब्रेसलेट को कूल और स्टाइलिश लूक देने वाली एसेसरीज भी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
Mobile Vastu Tips: मोबाइल बढ़ा सकता है आपका Bad Luck, भूलकर न करें ये 5 गलतियां
क्या है रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व?
रुद्राक्ष का अर्थ है भगवान शिव का आंसू। शिवमहापुराण आदि ग्रंथों में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष धारण करने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है। कई लोग इसे ध्यान, योग और मंत्र जाप के दौरान भी पहनते हैं।
रुद्राक्ष ब्रेसलेट पहनने के 5 जबरदस्त फायदे
1. रुद्राक्ष ब्रेसलेट पहनने से मानसिक शांति और स्थिरता महसूस होती है। यही वजह है कि तनाव भरी लाइफस्टाइल जी रही Gen Z इसे तेजी से अपना रही है।
2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष पॉजिटिव बढ़ाने वाला माना जाता है। कई लोग इसे एंजाइटी और तनाव कम करने में मददगार मानते हैं।
3. स्टूडेंट्स के बीच भी रुद्राक्ष ब्रेसलेट काफी लोकप्रिय हो रहा है। मान्यता है कि इसे पहनने से कॉन्सन्ट्रेशन करने में मदद मिलती है।
4. रुद्राक्ष पहनने से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बढ़ती है।
5. रुद्राक्ष ब्रेसलेट युवाओं को महादेव और अध्यात्म से जुड़ाव महसूस कराता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
