Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Published : Feb 21, 2026, 03:21 PM IST

Budh Shani Yog Rashifal: बुध और शनि एक-दूसरे से मित्रता का भाव रखते हैं। इसलिए जब भी ये दोनों ग्रह साथ होते हैं शुभ फल प्रदान करते हैं। अप्रैल 2026 में ये दोनों ग्रह कुंभ राशि में साथ में होंगे, जिसका फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा।

PREV
15
कौन-सी 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत?

Shubha Yoga In Astrology: ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान में शनि मीन राशि में स्थित है। 11 अप्रैल को इस राशि में बुध भी प्रवेश कर जाएगा। बुध और शनि एक-दूसरे के मित्र हैं इसलिए ये युति बहुत शुभ फल देने वाली रहेगी। खास बात ये है कि 30 साल बाद मीन राशि में शनि और बुध साथ में होंगे। इसके पहले ऐसा दुर्लभ संयोग साल 1996 में बना था। शनि और बुध के मीन राशि में होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ऐसा भी कह सकते हैं कि इनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Birth Date: इन 3 तारीखों पर जन्मीं महिलाएं खूबसूरती में देती हैं बेटियों को टक्कर!

25
मेष वालों को होगा धन लाभ

बुध और शनि के मीन राशि में होने से इस राशि के लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ का योग बन सकता है। अगर इनका पैसा कहीं अटका है तो वह भी वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। इस राशि स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Numerology: ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इन 7 तारीखों पर जन्मी लड़कियां!

35
सिंह वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

बुध-शनि की युति से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम बन सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। बैंक बैलेंस में भी तेजी से वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

45
धनु वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों को भी बुध-शनि की युति का शुभ फल मिलेगा। इनसे सोचे हुए कम समय पर पूरे होंगे। नया मकान या दुकान लेने की सोच रहे हैं तो इस काम में भी सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई काम चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।

55
मीन वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

इसी राशि में बुध-शनि का संयोग बन रहा है जिसके चलते इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और अच्छे दिन शुरू होंगे। संतान से जुड़ी कोई बात इनके जीवन को खुशियों से भर सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। उधार दिए पैसे भी इन लोगों को मिल सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories