Budh Vakri 2026: सौर मंडल का राजकुमार बुध ग्रह 26 फरवरी से वक्री हो जाएगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी होंगे यानी इन राशि वालों को लॉटरी निकल सकती है।
Budh Vakri 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह राशि बदलने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं। वक्री यानी उल्टी चाल से चलना। 26 फरवरी को हमारे सौर मंडल का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा। बुध के वक्री होने से सभी राशि के लोगों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगी। सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। अगर ऐसा कहा जाए कि इन 4 राशि वालों की लॉटरी लग जाएगी तो गलत नहीं होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
बुध के वक्री होने से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे और बैंक बैलेंस में भी तेजी से इजाफा होगा। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही अधिकारी इनके काम की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे।
इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। कड़ी मेहनत से आर्थिक उन्नति का मार्ग खुलेगा। नए दोस्त बनने की भी संभावना है, जो भविष्य में बहुत काम आएंगे। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। आप आसानी से धन की बचत कर पाएंगे।
45
धनु वालों को मिलेगी खुशखबरी
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी इस समय मिल सकती है जिससे पूरे परिवार में खुशहाली छा जाएगी। करियर की बात करें तो युवाओं को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। दफ्तर में आपके कार्य की सराहना होगी और बड़ा पद भी आपको मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और पराक्रम बढ़ सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
55
मीन वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के लोगों को लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनके जो भी अटके हुए काम है वो पूरे हो सकते हैं। स्टूडे्ंट्स को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी संपत्ति में से हिस्सा भी मिल सकता है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सेहत में भी सुधार होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.