आज का राशिफल। 20 फरवरी 2026 को वृषभ-सिंह सहित इन 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम!

Published : Feb 20, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 20 फरवरी, शुक्रवार को साध्य, शुभ, ध्वजा, श्रीवत्स, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसका असर हर राशि पर दिखाई देगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
20 फरवरी 2026 का राशिफल

20 February 2026 Ka Rashifal: 20 फरवरी 2026 को मेष राशि वाले मुसीबत में फंस सकते हैं, नौकरी में परेशानी होगी। वृषभ राशि वालों की इनकम बढ़ेगी, लोगों की सलाह काम आएगी। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, संतान की सेहत का ध्यान रखें। कर्क राशि वालों की धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, संपत्ति विवाद से परेशान रहेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog: मार्च में बनेगा त्रिग्रही योग, 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, पैसा-नौकरी सब मिलेगा!


 

213
मेष राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं जिसमें इनका समय और पैसा दोनों खराब होंगे। अधिक मेहनत के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। विरोधी परेशान करेंगे। नौकरी में अधिकारी इनके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
30 साल बाद मीन में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों की लगेगी बंपर लॉटरी!

313
वृषभ राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। अपने प्रियजनों से आपको अच्छी सलाह और सहायता भी मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनकी ये इच्छा भी जल्दी ही पूरी होगी।

413
मिथुन राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी से भी अधिक अपेक्षा न करें नहीं तो बाद में निराशा होगी। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग की स्थिति बन सकती है।

513
कर्क राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पहले की गई गलतियों का खामियाजा आज भुगतना पड़ेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद परेशान करेंगे। वर्क प्लेस पर काम का बोझ कुछ ज्यादा हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

613
सिंह राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से विवाद संभव है। सेहत के मामलों में की गई लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। एक्सट्रा इनकम के योग बनेंगे।

713
कन्या राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज नया काम शुरू कर सकते हैं। अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिलेगी। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। बिजनेस-नौकरी के लिए भी दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

813
तुला राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। गले में दर्द की समस्या रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। नौकरी और बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पहले की गई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी संतान के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। पैसों की तंगी के कारण कोई जरूरी काम अटक सकता है। धर्म-कर्म में मन लगने से शांति का अनुभव होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

1013
धनु राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग रिस्क वाले काम न करें। लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। कोई महत्वपूर्ण काम अधूरे छूट सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी जिससे पूरा परिवार टेंशन में आ सकता है। संतान पर नजर रखें।

1113
मकर राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है जो इनके लिए ठीक नहीं है। बिजनेस में नई योजना बनाएंगे, जिसका फायदा बाद में मिलेगा। सामाजिक कामों में आना-जाना होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से आपको बचना होगा।

1213
कुंभ राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस-नौकरी में झूठ न बोलें नहीं तो आपकी पोल खुल सकती है। मान-सम्मान में कमी आने की संकेत भी मिल रहे हैं। सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। कोई जरूरी काम रूकने से परेशानी होगी।

1313
मीन राशिफल 20 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग कमीशन का काम करते है उन्हें लाभ होगा। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे। लोग आपके व्यवहार से आकर्षित हो सकते हैं। नया बिजनेस में डील के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories