Numerology Reveals: कुछ लड़कियां अपने ससुराल पर राज करने के लिए ही जन्म लेती हैं। पति सहित सास-ससुर का भी इन्हें बहुत प्यार मिलता है। ऐसा सौभाग्य सिर्फ कुछ खास डेट्स पर जन्म लेने वाली लड़कियों को ही मिलता है।
जानें किन डेट्स पर जन्मी लड़कियां कहलाती हैं गृहलक्ष्मी?
Ank Jyotish: न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक खास विधा है जिससे किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कुछ ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि अगर किसी लड़की का किसी भी महीना की खास 7 डेट्स पर हुआ है तो वह निश्चित तौर पर अपने ससुराल में रानी बनकर रहती है और उसे अपने पति के साथ-साथ सास-ससुर व अन्य घर वालों का भी प्यार मिलता है। इन्हें गृह लक्ष्मी भी कहा जाता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये खास डेट्स और इनमें क्या खास है?
अंक शास्त्रियों के अनुसार किसी भी महीने की 3, 5, 12, 14, 21, 24 और 30 तारीख को जन्मीं लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इनमें से 3, 12, 21 और 30 को जन्मीं लड़कियों का मूलांक 3 होता है जो गुरु ग्रह से संबंधित हैं। गुरु एक शुभ ग्रह है जो विवाह से संबंधित अच्छे फल देता है। इसी तरह 5, 14 और 24 तारीख को जन्मीं लड़कियों का मूलांक 5 होता है जिसका संबंध बुध ग्रह है। बुध वाणी, बुद्धि और सुंदरता का कारक है। इस मूलांक वाली लड़कियां सुंदर और बोलने में माहिर होती हैं।
बुध और गुरु ग्रह से प्रभावित ये लड़कियां देखने में बहुत ही सुंदर होती हैं। इन्हें अच्छा पढ़ा लिखा पति और समृद्धि ससुराल मिलता है। इनमें लोगों को प्रभावित करने का प्राकृतिक गुण होता है। ये अपनी मीठी बोली से बड़े-बुढ़े सभी को इम्प्रेस कर लेती हैं। यही कारण है कि इन्हें ससुराल में बहुत ही मान-सम्मान मिलता है। ससुराल वाले इन्हें गृह लक्ष्मी के समान मानते हैं।
45
ससुराल में रानी बनकर रहती हैं
इन 7 डेट्स पर जन्मी लड़कियां ससुराल में रानी बनकर राज करती हैं क्योंकि ये सभी को अपन व्यवहार से खुश रखती हैं। बड़ो को सम्मान देना और छोटों को प्यार देना इन्हें अच्छे से आता है। ये अपने पति को खुश रखना भी अच्छे से जानती हैं। परिवार में जब भी कोई निर्णय लेना होता है तो इनकी सलाह भी जरूर ली जाती है।
55
मिलता है हर तरह का सुख
इन 7 डेट्स पर जन्मीं लड़कियों को अपने ससुराल में हर तरह का सुख मिलता है। इनके जीवन में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। अगर ये लड़कियां खुद का बिजनेस शुरू करना चाहे तो सुसराल का इन्हें पूरा सपोर्ट मिलता है। ये लड़कियां समाज में अपना अलग मुकाम बनाती हैं।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.