Chaitra Navratri Upay: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 से 27 मार्च तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार उपाय करने से हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।
Chaitra Navratri Rashi Anusar Upay: चैत्र नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि से विक्रम संवत 2083 शुरू हो रहा है। चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार उपाय करना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। आगे जानिए चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…
इस राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। इस राशि के लोग देवी को लाल चुनरी, चूड़ी और कुमकुम अर्पित करें। साथ ही लाल फल जैसे अनार या सेवफल का भोग लगाएं। इससे इन्हें लाभ होगा।
इस राशि का स्वामी दैत्यगुरु शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के लोग नवरात्रि में मां दुर्गा को चमकीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और संभव हो तो दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे इनकी लाइफ खुशहाल बनी रहेगी।
413
मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग देवी दुर्गा को हरे रंग की पूजन सामग्री जैसे चूड़ी, चुनरी आदि का भोग लगाएं। हरे फल या पिस्ता से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
513
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस राशि वाले जरूरतमंदों को चावल और दूध का दान करें। मावे की मिठाई का भोग लगाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इनकी लाइफ की हर टेंशन दूर हो सकती है।
613
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, पंचदेवों में से एक हैं। इस राशि के नवरात्रि में किसी भी दिन देवी के मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं और केसर युक्त मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन्हें मान-सम्मान मिलेगा।
713
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। इस राशि के लोग नवरात्रि में गरीब बच्चों को पढ़ने-लिखने की सामग्री जैसे पेन-पेंसिल और कॉपी का दान करें। गायत्री मंत्र का जाप भी इनके लिए शुभ रहेगा।
813
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं जो धन और ऐश्वर्य के कारक हैं। नवरात्रि के दौरान ये लोग देवी को सफेद फूलों की माला पहनाएं और गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ये लोग देवी को लाल फूलों की माला अर्पित करें। 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं। इससे इनके जीवन में चल रही हर परेशानी दूर हो सकती है।
1013
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग देवी को पीले वस्त्र और फूल अर्पित करें। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें। इस उपाय से इनके जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।
1113
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग मां काली की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें। देवी को चॉकलेट बर्फी का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
1213
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग चैत्र नवरात्रि में रोज देवी कवच का पाठ विधि-विधान से करें और मूंगफली से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी हर टेंशन दूर हो सकती है।
1313
मीन राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग नवरात्रि में महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ करें या सुनें। देवी को फलों का भोग लगाएं। इससे इनकी लव लाइफ पूरी तरह से सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.