Aaj Ka Rashifal In Hindi: 19 मार्च, गुरुवार को मीन राशि में सूर्य, चंद्र, शुक्र और शनि के होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। शुक्ल, ब्रह्म, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए आज का दिन कैसा रहेगा…
19 March 2026 Ka Rashifal: 19 मार्च 2026 को मेष राशि वाले पेट दर्द से परेशान रहेंगे, बिजनेस में गलत निर्णय ले सकते हैं। वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा, समस्याओं का हल निकलेगा। मिथुन राशि वाले सुखी और समृद्ध रहेंगे, दूर स्थान की यात्रा संभव है। कर्क राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, खर्च अधिक होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों को पुराना रोग परेशान कर सकता है। नींद न आने से बैचेनी रहेगी। किसी गलत आदत का शिकार हो सकते हैं। वाहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
वृषभ राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवारिक समस्या का हल होगा। संतान के विवाह संबंधी शुभ काम हो सकते हैं। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। नौकरी में कोई ईनाम मिल सकता है।
413
मिथुन राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को पैसा कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। दूर स्थान की सुखद यात्रा हो सकती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। लोगों को आपसे उम्मीदें रहेंगी और आप उसमें खरे भी उतरेंगे। प्रेम प्रसंगों के मामले में सफलता मिल सकती है।
513
कर्क राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों का कोई बनता काम रूक सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्य से बिना कारण विवाद संभव है। खर्च की अधिकता बनी रहेगी जिससे बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सुख मिलेगा।
613
सिंह राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को पारिवारक सुख मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। टारगेट पूरे होने से ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद संभव है। बिजनेस में अच्छे बदलाव कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
713
कन्या राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। किसी दबाव में आकर कोई काम करना पड़ेगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। मन में असंतोष की भावना रहेगी।
813
तुला राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
भाइयों से किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आता हुआ पैसा रुक सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों में न आएं।
913
वृश्चिक राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आज मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
1013
धनु राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपकी रचनात्मकता लोगों के सामने आएगी। शेयर मार्केट से अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा।
1113
मकर राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनेगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। किसी कारण आपकी ईमेज लोगों और परिवार के सामने खराब हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर उदासी रहेगी।
1213
कुंभ राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग आज वाहन के कारण परेशान हो सकते हैं। मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। जिम्मेदारियां इस समय थोड़ी बढ़ सकती हैं।
1313
मीन राशिफल 19 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग नई भूमि, मकान या वाहन खरीद सकते हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। परिवार के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। आप अपने लक्ष्य पाने के लिए दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.