Vikram Samvat 2026: इस बार हिंदू नववर्ष 2083 के पहले दिन मीन राशि में चतुर्ग्रही संयोग बन रहा है। ये संयोग 4 राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। इन 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और धन लाभ के योग भी बनेंगे।
Vikram Samvat 2026 Horoscope: इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरूआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादि और युगादि और भी कईं पर्व उत्सव मनाए जाएंगे। हिंदू नववर्ष के पहले दिन कुंभ राशि में सूर्य, शनि, शुक्र और चंद्रमा साथ में होंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग के चलते 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
मेष वालों की चमकेगी किस्मत
कुंभ राशि में चतुर्ग्रही संयोग बनने से इस राशि के लोगों की किस्मत चमक उठती है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी। घर-परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
साप्ताहिक राशिफल 16–22 मार्च 2026: बुध होंगे मार्गी, त्रिग्रही योग का असर; जानें सभी 12 राशियों का हाल
सिंह वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। अचानक धन लाभ का योग बनेंगे। ये समय इनके लिए बहुत ही अनकूल साबित होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा।
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के कोई मसले अगर चल रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलेगा। नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।
धनु वालों को मिलेंगे शुभ फल
कुंभ राशि में चतुर्ग्रही संयोग बनने से इस राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। भाई-बहनों से अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। माता-पिता से पैसों की मदद मिलेगी। सुसराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार भी मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
