- Home
- Astrology
- Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
ज्योतिष में शनि देव का खास महत्व है। 17 अप्रैल, 2026 को शनि देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण से चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, उन्हें ढेर सारी खुशियां और शांति मिलेगी।
14

Image Credit : Getty
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर आर्थिक मामलों में बहुत खास रहेगा। इस दौरान आपका कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। आय के नए अवसर बनेंगे और आपके बिजनेस में भी अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी।
24
Image Credit : Getty
मिथुन राशि
शनि का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। समाज में आपकी तरक्की होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कई नई चीजें सीखेंगे। साथ ही, शुभ कार्यों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मिठास आएगी।
34
Image Credit : Getty
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि देव सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएंगे। इस दौरान आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। आपके बच्चों की प्रतिभा को बेहतर मौका मिलेगा। साथ ही, आपके वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। रिश्ते में आई दूरियां खत्म होंगी और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी।
44
Image Credit : Getty
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। इस दौरान आपको काम में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आपके बॉस आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही, मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग आपके लिए कीमती साबित होगा। आपकी सेहत में भी दिन-ब-दिन अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Latest Videos