- Home
- Astrology
- साप्ताहिक राशिफल 16–22 मार्च 2026: बुध होंगे मार्गी, त्रिग्रही योग का असर; जानें सभी 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक राशिफल 16–22 मार्च 2026: बुध होंगे मार्गी, त्रिग्रही योग का असर; जानें सभी 12 राशियों का हाल
Saptahik Rashi Bhavishya: मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह 16 से 22 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह में चंद्रमा के अलावा कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। बुध की गति में परिवर्तन देखने की जरूर मिलेगा।

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2026
Saptahik Rashi Bhavishya: मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह 16 से 22 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह चंद्रमा 2 बार राशि परिवर्तन करेगा। वहीं बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। इस सप्ताह मीन राशि में शुक्र, सूर्य और शनि के साथ होने से त्रिग्रही योग योग बना रहेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2083: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें कौन हैं इस साल के राजा, मंत्री और सेनापति?
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग इस सप्ताह नौकरी में कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे इनकी रचनात्मकता सामने आएगी। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान करेगी। बीमारी में पैसा भी खर्च होगा। आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने को लेकर आपके पास नए विचार आ सकते हैं। आप स्वयं को समर्थ और स्वतंत्र महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026 Kab Se Hai: चैत्र नवरात्रि कब से, पहले दिन क्यों करते हैं कलश स्थापना?
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग कड़ी मेहनत से एक के बाद एक उपलब्धि हासिल इस सप्ताह करेंगे। आप अपनी बुद्धि से संकट को दूर करेंगे। इस समय इन्हें वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए नहीं तो किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे नहीं तो बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी जिद के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा की प्लानिंग है तो उसे इस समय टाल दें तो बेहतर रहेगा। करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग भी इस सप्ताह बन रहे हैं। पेट से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बिजनेस में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के बीच में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। बिजनेस में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। पति-पत्नी के बीच तनाव गहरा सकता है। शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी समारोह में जाने का भी मौका मिलेगा। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी किसी बात पर बहस संभव है। किसी बड़े आदमी से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपना काम निकलवाने के लिए आप हर तकनीक आजमां सकते हैं। किसी अन्य के मामलों में टांग न अड़ाएं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। घरेलू समस्याएं आपके ऊपर हावी रहेंगी। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आप बड़ी तेजी से पेंडिंग काम निपटाएंगे। कोई उपलब्धि भी इस समय आपको मिल सकती है। आपको इस समय थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप आर्थिक मामलों में थोड़ा पिछड़ सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। अतिरिक्त आय होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। सप्ताह का पहला दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। इस सप्ताह लाभ के साथ हानि, सुख के साथ दुख जैसे मिश्रित फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
स्टूडेंट्स को इस समय असफलता का सामना करना पड़ेगा। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। जीवन का आनंद उठाएंगे। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। बेकार के कामों में समय और पैसा खराब होने से टेंशन बढ़ सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च में बेतहाशा वृद्धि होने से बजट बिगड़ सकता है। ऑनलाइन खरीदी में धोखा हो सकता है इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव इस समय बने रहेंगे। इंक्रीमेंट और मनचाही जगह तबादले के योग बन रहे हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आप खुले हाथों से पैसा खर्च करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक स्थितियों में पहले से सुधार आएगा। आप लक्ष्य पाने के लिए दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को खर्च की अधिकता के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। ये आपके सपने साकार करने का समय है।
मीन साप्ताहिक राशिफल
नौकरी में बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी मित्र की सलाह आपके काम आ सकती है। सूझबूझ से आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। बिना वजह ही लोग आपसे दुश्मनी कर सकते हैं। पैसों के मामले में सावधान रहने का समय है। संतान या परिवार के किसी सदस्य का गिरता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। निवेश में धोखा होने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।