Chandra Ketu Grahan Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा और केतु एक-दूसरे के शत्रु हैं। जब भी ये दोनों ग्रह साथ होते हैं तो ग्रहण नाम का अशुभ योग बनाते हैं। इस अशुभ योग का असर देश-दुनिया के साथ-साथ हर राशि पर भी होता है।
Grahan Yog Rashifal April 2026: नवग्रहों में केतु भी एक है। इसे क्रूर और पाप ग्रह भी कहा जाता है। जब भी चंद्रमा के साथ इसकी युति होती है यानी चंद्रमा और केतु एक ही राशि में होते हैं तो ग्रहण नाम का अशुभ योग बनता है। 25 अप्रैल 2026 को ये अशुभ योग बनने जा रहा है क्योंकि इस दिन चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए इस योग का सबसे ज्यादा बुरा असर किन 3 राशियों पर होगा…
24
कर्क राशि वाले रहें सावधान
इस राशि के 12वें स्थान पर चंद्र-केतु का ग्रहण योग बन रहा है। जिसके चलते इस राशि के लोगों को काफी संभलकर काम करना होगा। इनके साथ कोई घटना हो सकता है। रिस्क वाला काम ये भूलकर न करें और वाहन आदि भी सावधान से चलाएं। पैसों के लेन-देन मुंहजवानी न करते हुए कागज पर करें तो ठीक रहेगा। सेहत को लेकर भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।
34
वृश्चिक वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। संतान के कारण आपका अपमान भी हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पुराने रोग फिर भी उभर सकते हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे अभी इस विचार को त्याग दें। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों के टूटने का खतरा भी है।
44
मीन राशि वाले फसेंगे मुसीबत में
चंद्र-केतु की युति के चलते मीन राशि के लोग किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। पहले किया गया इन्वेस्टमेंट डूब सकता है या कोई व्यक्ति उधारी का पैसा लेकर भाग सकता है। परिवार में भी किसी न किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। अगर ये कोई गलत काम करते हैं कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.