Crystal Bracelet: Gen Z का लकी चार्म बना क्रिस्टल ब्रेसलेट, जानें इसके 5 यूनिक फायदे

Published : May 22, 2026, 10:15 AM IST
Crystal Bracelet

सार

Gen Z Fashion: पिछले कुछ समय में युवाओं में स्पिरिचुअल ज्वेलरी का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। ये ज्वेलरी दिखमें तो सुंदर होती ही है साथ इसके कईं यूनिक फायदे भी होते हैं जो युवाओं को आकर्षित करते हैं। 

Crystal Bracelet Benefits: समय के साथ युवाओं की फैशन बदलती रहती है। इस समय की बात करें तो इन दिनों स्पिरिचुअल ज्वेलरी का ट्रेंड जेन जी में तेजी से बढ़ रहा है। स्पिरिचुअल ज्वेलरी यानी वो चीजें जो धर्म के साथ-साथ फैशन का हिस्सा भी हैं जैसे क्रिस्टल। वास्तु में क्रिस्टल को बहुत ही खास माना गया है। साथ ही इसके कईं उपाय भी बताए गए हैं। वर्तमान में युवाओं के बीच क्रिस्टल ब्रेसलेट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसे पहनने से युवाओं को पॉजिटिव एनर्जी का अहसास होता है और वे कूल भी दिखते हैं। आगे जानिए क्रिस्टल ब्रेसलेट के फायदे…

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips for Gen Z: वास्तु से कैसे कम करें Exam Stress? याद रखें 5 टिप्स

कैसे काम करता है क्रिस्टल ब्रेसलेट?

क्रिस्टल एक प्राकृतिक खनिज होता है, जो धरती के अंदर से निकलता है। ये क्रिस्टल अलग-अलग कई रंगों और आकारों में पाया जाता है। आध्यात्मिक और ज्योतिष मान्यताओं में क्रिस्टल को पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ा माना जाता है। इसी वजह से लोग इन्हें ब्रेसलेट, अंगूठी, माला और सजावटी वस्तुओं के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर

सोशल मीडिया ने बढ़ाया क्रिस्टल ब्रेसलेट का ट्रेंड

आज के समय में हर युवा इंस्टाग्राम, फेसबुक, वाट्सप और यूट्यूब से सीधे जुड़ा है। इन सोशल मीडिया अकाउंट पर कई इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज भी क्रिस्टल ब्रेसलेट पहने दिखाई देते हैं। यही कारण है कि युवाओं में इसका आकर्षण तेजी से बढ़ा है। अब इसे फैशन और आध्यात्म का मेल माना जा रहा है। ऐसे में क्रिस्टल ब्रेसलेट को हीलिंग ज्वेलरी के रूप में देखा जा रहा है।

राशि अनुसार भी पहन सकते हैं क्रिस्टल ब्रेसलेट 

आज की युवा पीढ़ी तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से राहत पाने के लिए नई-नई चीजें अपना रही है। कई लोग अपनी राशि के अनुसार क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनना पसंद करते हैं। मान्यता है कि सही क्रिस्टल पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मक सोच कम हो सकती है। जेन जी इसे लकी चार्म की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।

क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनने के 5 फायदे

1. क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनने से तनाव और चिंता कम होती है।
2. क्रिस्टल निगेटिव ऊर्जा को कम करके पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने का काम करता है।
3. टाइगर आई और सिट्रीन जैसे क्रिस्टल आत्मविश्वास बढ़ाने वाले माने जाते हैं।
4. क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनने से मन शांत रहता है ऐसी भी एक मान्यता है
5. मेडिटेशन करने वाले लोग भी इन्हें काफी पसंद करते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो  विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को 4 राशि वालों पर आ सकती है बड़ी मुसीबत, पढ़ें 22 मई 2026 का हिंदी राशिफल
Vastu Tips for Gen Z: वास्तु से कैसे कम करें Exam Stress? याद रखें 5 टिप्स