Vastu Tips for Gen Z: वास्तु से कैसे कम करें Exam Stress? याद रखें 5 टिप्स

Published : May 21, 2026, 02:33 PM IST
Vastu Tips for Gen Z

सार

Gen Z Study Tips: वर्तमान समय में हर स्टूडेंट्स पढ़ाई में अव्वल आना चाहता है। इसके लिए वे जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। कईं बार स्टूडेंट्स के ऊपर परीक्षा का तनाव इतना ज्यादा हो जाता है कि वे इसके बोझ तले दब जाते हैं। कुछ आसान वास्तु टिप्स से इस तनाव को कम किया जा सकता है।

Gen Z Success Tips: आज के समय में Gen Z स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स, ऑनलाइन क्लासेस और नोट्स की भागदौड़ के बीच पढ़ाई पर अपना फोकस बनाए रखना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में मानसिक संतुलन और एकाग्रता का सही होना भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी रूम की ऊर्जा का सीधा असर मन और प्रदर्शन पर पड़ सकता है। स्टडी रूम में कुछ छोटे बदलाव करके एग्जाम स्ट्रेस को काफी हद तक कम किया जा सकता है। Gen Z स्टूडेंट्स के लिए ये 5 वास्तु टिप्स बहुत उपयोगी हैं…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर

पढ़ाई करते समय किस दिशा में हो मुंह?

वास्तु शास्त्र के अनुसार पढ़ाई करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना सबसे अच्छा होता है। इससे दिमाग में स्थिरता आती है और एकाग्रता बढ़ती है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है, जिससे पढ़ाई में मन ज्यादा लगता है। इससे मानसिक स्थिति भी संतुलित रहती है।

ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग भांप लेते हैं अनहोनी, हो जाता है भूत-प्रेत का अहसास!

स्टडी टेबल को व्यवस्थित रखें

स्टडी टेबल पर बिखरा हुआ सामान भी आपकी स्ट्रेस बढ़ा सकता है। इसलिए स्टडी टेबल को एकदम साफ-सुथरा रखें। साफ और व्यवस्थित स्टडी टेबल एकाग्रता बढ़ाती है और माइंड क्लटर को कम करने में मदद करती है। Gen Z के लिए फोकस बढ़ाने का आसान तरीका माना जाता है।

रोशनी का सही इस्तेमाल करें

जिस स्थान पर स्टूडेंट्स पढ़ाई करे वहां थोड़ी प्राकृतिक रोशनी आना जरूरी है। प्राकृतिक रोशनी से उस स्थान की निगेटिविटी दूर होती है। रात में पढ़ाई करते समय सफेद और तेज रोशनी वाला लैंप इस्तेमाल करें। इससे नींद या आलस्य नहीं होता और लंबे समय तक पढ़ाई संभव होती है।

कमरे का माहौल शांत हो

स्टडी रूम का बहुत ज्यादा गहरा रंग, भारी सजावट आदि आपका ध्यान भटका सकती है। इसलिए स्टडी एरिया का कलर हल्का रखें। यहां सजावट कम से कम हो और शांत वातावरण हो, ऐसा मैनेज करना चाहिए। ऐसा करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है और पढ़ाई में स्थिरता आती है।

नींद की दिशा का ध्यान रखें

स्टूडेंट्स को सोते समय सिर को दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। इससे अच्छी नींद अच्छी आएगी और याददाश्त तेज होगी। खराब नींद परीक्षा के तनाव को बढ़ा सकती है, इसलिए सही दिशा में सोना भी जरूरी है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Emerald Wearing Rules: भाग्यशाली रत्न है पन्ना, जानें किस दिन, कौन-सी धातु में पहनें?
Name Astrology: इन 4 अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर