Marriage Numerology: क्या आपकी किस्मत में भी हैं 2 शादी के योग? जानें डेट ऑफ बर्थ से

Published : Jul 02, 2026, 10:58 AM IST
Marriage Numerology

सार

Second Marriage Numerology: अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ खास डेट्स पर जन्में लोगों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं जिसके चलते कईं बार इनके जीवन में 2 विवाह के योग भी बन सकते हैं।

Date of Birth Numerology: न्यूमरोलॉजी में व्यक्ति की जन्म तारीख से जुड़े अनेक फैक्ट्स बताए गए हैं। जन्म तारीख से व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं की संभावित भविष्यवाणी भी का जा सकती है। न्यूमरोलॉजी की मानें तो कुछ खास डेट्स पर जन्म लेने वाले लोगों की लव लाइफ में बार-बार उतार-चढ़ाव आते हैं। कईं बार इसी वजह से इन लोगों की दूसरी शादी के योग भी बनते हैं। हालांकि इस फैक्ट को पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता लेकिन सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता। आगे जानिए किन डेट्स पर जन्में लोगों की दूसरी शादी के योग बन सकते हैं…

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?

मूलांक 5 वाले रखते हैं खुले विचार

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे लोग खुले विचारों के माने जाते हैं। इन्हें बदलाव पसंद होता है। ऐसे लोगों के रिश्तों की समझ और धैर्य की कमी होती है, जिस वजह से इनकी लव लाइफ में चुनौतियां आ सकती हैं। इसी कारण इन्हें कभी-कभी दो विवाह की संभावना से भी जोड़कर देखा जाता है।

ये भी पढ़ें-
Numerology: शेयर मार्केट से चमकती है इन लोगों की किस्मत, ऑनलाइन कामों से करते हैं तगड़ी कमाई

मूलांक 7 वाले होते हैं रहस्यमयी

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 7 है। इस अंक वाले लोगों पर केतु का प्रभाव देखा जाता है, जिसके चलते ये रहस्यमयी स्वभाव के माने जाते हैं। कई बार ये अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते, जिससे रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इनका मन चंचल होता है जिसके कारण इनके जीवन में 2 शादियों जैसी स्थिति बन सकती है।

क्रोधी स्वभाव के होते हैं मूलांक 9 वाले

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस अंक वालों पर मंगल का प्रभाव अधिक होता है जिसके चलते ये बहुत क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ये जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ले लेते हैं और बाद में पछताते हैं। यही स्वभाव इनकी लव लाइफ के लिए परेशानी बन जाता है। इन लोगों के जीवन में भी 2 विवाह के योग बन सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Feng Shui Tips: धातु से बनी कछुए की रिंग बढ़ाती है गुड लक, पहनने समय ध्यान रखें 5 बातें
Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: 4 अशुभ योग बढ़ाएंगे परेशानी, 3 राशि वाले रिस्की काम न करें