Wife Nature by Numerology: जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति की होने वाली पत्नी के नेचर के बारे में भी जाना जा सकता है यानी उसका स्वभाव कैसा होगा, वो विवाद करने वाली होगी या समझदार?
Marriage Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख का विशेष महत्व माना गया है। डेट ऑफ बर्थ के अंकों को जोड़कर जो मूलांक यानी लकी नंबर निकाला जाता है, उसी के आधार पर व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के पारे में भविष्यवाणी की जाती है। मूलांक के जरिए ये भी अनुमान लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति को कैसे स्वभाव वाली पत्नी मिल सकती है यानी होने वाली पत्नी झगड़ालू होगी या समझदार? आगे मूलांक के अनुसार जानिए कैसी हो सकती है आपकी होने वाली पत्नी…
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल

मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोगों को आत्मविश्वासी और बेहतर नेतृत्व क्षमता वाली पत्नी मिलने की संभावना रहती है। वह परिवार की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाने वाली होती है। ये परिवार के रह सदस्य का ख्याल करती हैं।
ये भी पढ़ें-
Numerology: शेयर मार्केट से चमकती है इन लोगों की किस्मत, ऑनलाइन कामों से करते हैं तगड़ी कमाई
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले लोगों को शांत, इमोशनल और समझदार स्वभाव की पत्नी मिलने की संभावना रहती है। ऐसी पत्नी रिश्तों को महत्व देने वाली और परिवार को साथ लेकर चलने वाली हो सकती है।
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले लोगों की पत्नी महत्वाकांक्षी, आत्मनिर्भर यानी जॉब करने वाली और स्वभाव से तेज होती है। ये हर काम योजना बनाकर करती हैं और परिवार के लिए समर्पित रहती है। लेकिन इनका गुस्सा बहुत खराब होता है।
मूलांक 4
मूलांक 4 वाले लोगों को बेबाक स्वभाव की जीवनसंगिनी मिलने की संभावना होती है। कई बार वह अपनी बात खुलकर रखने के कारण जिद्दी या सख्त भी लग सकती है, जिसके कारण परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मूलांक 5
इस मूलांक वालों को मिलनसार और आधुनिक सोच वाली पत्नी मिलती है। कईं बार यही बात इन्हें परेशान भी करती है। इन लोगों को ससुराल से भी काफी सहायता मिलती है। ये दिखने में सुंदर व आकर्षक भी होती है।
मूलांक 6
इस मूलांक के लोगों को प्रेम करने वाली और परिवार का ध्यान रखने वाली जीवनसंगिनी मिलती है। हालांकि ये छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती हैं लेकिन इन्हें मनाना भी बहुत आसान होता है।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों को आध्यात्मिक और गंभीर स्वभाव की पत्नी मिलने की संभावना मानी जाती है। इनका स्वभाव धार्मिक होता है। ये साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखती हैं। ये अपने पति से बहुत प्रेम करती हैं।
मूलांक 8
इस मूलांक वालों को थोड़ी झगड़ालू स्वभाव की पत्नी मिलती है लेकिन ये परिवार के प्रति जिम्मेदार होती है। इन्हें घूमने-फिरने का शौक होता है और ये काफी खर्चीली भी होती हैं।
मूलांक 9
इस मूलांक वालों को साहसी, स्पष्टवादी और आत्मसम्मान को महत्व देने वाली जीवनसंगिनी मिलने की बात अंक ज्योतिष में कही गई है। ये अनुशासित भी होती हैं और हर कदम पर परिवार का साथ निभाती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
