Gemstone For Wealth: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है जिनमें पैसों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है। इन्हें पहनने से कंगाल भी धनवान बन सकता है।

Money Attraction Gemstones: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि प्रत्येक रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसके शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में धन, बिजनेस या करियर से जुड़े ग्रह कमजोर होते हैं तो ज्योतिषी कुछ खास रत्न पहनने की सलाह देते हैं। रत्न शास्त्र में 4 ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है जिनके बारे में कहा जाता है कि इनमें पैसों को अपनी ओर खींचने की शक्ति होती है। आगे जानिए ऐसे 4 रत्नों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: कमाते बहुत हैं, फिर भी नहीं बचता पैसा? ये 4 रत्न दूर करेंगे परेशानी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाग्य चमकाने वाला रत्न है पुखराज

ज्योतिष शास्त्र में पुखराज को किस्मत चमकाने वाला रत्न माना गया है। ये गुरु ग्रह का रत्न है। यह रत्न ज्ञान, सम्मान, सुख और सभी तरह की समृद्धि प्रदान करने की क्षमता रखता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होता है, उनके लिए पुखराज लाभकारी माना जाता है। यह रत्न जल्दी-जल्दी धन लाभ के योग बनाता है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बोलने की कला से कमाते हैं पैसा? ये रत्न चमका सकता है किस्मत

बिजनेस में तरक्की के लिए पहनें पन्ना

पन्ना बुध का रत्न है। बुध को बिजनेस, बुद्धि, बोलचाल और धन का कारक माना गया है। पन्ना धारण करने से निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और बिजनेस से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। इसमें पैसों की अपनी ओर खींचने की ताकत होती है।

नीलम बना सकता है मालामाल

नीलम शनि का रत्न है। जिन लोगों की कुंडली में शनि बहुत शुभ स्थिति में उन्हें ये रत्न जरूर पहनना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलता है। इनके जीवन में बार-बार धन लाभ के योग बनते हैं। बिजनेस हो या नौकरी, हर मामले में नीलम पूरा-पूरा फायदा पहुंचाता है और पैसों की तंगी नहीं होने देता।

हीरे से चमकती है किस्मत

हीरा यानी डायमंड शुक्र ग्रह का रत्न है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह जिसकी कुंडल में शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में हर तरह के सुख मिलते हैं। कई ज्योतिषाचार्य इसे व्यापार और आर्थिक प्रगति से जोड़कर देखते हैं। मान्यता है कि यह रत्न आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ नए अवसरों को आकर्षित करने में मदद करता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।