
Date Of Birth Numerology: कुछ लोगों की लव लाइफ कभी स्टेबल नहीं रहती। बार-बार ब्रेकअप होता रहता है। कई बार लोग इसे अपनी किस्मत मानते हैं, लेकिन न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्मतिथि को भी रिश्तों पर असर डालने वाला माना गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ उसके स्वभाव, सोच, इमोशनल नेचर और रिलेशनशिप पैटर्न के बारे में काफी कुछ बताती है। कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं, जिनके लोगों को रिश्तों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। आगे जानिए इस बारे में क्या कहती है न्यूमेरोलॉजी…
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: कैसे प्रेमी होते हैं A नाम वाले, निभाते हैं सच्चा प्यार या देते हैं धोखा?
न्यूमेरोलॉजी में जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 1 से लेकर 9 तारीख को हुआ है तो वही उसका मूलांक होगा और यदि किसी व्यक्ति का जन्म 10 से 31 तारीख के बीच हुआ है तो उन दोनों अंकों को जोड़ने पर जो संख्या बनेगी, वही उसका मूलांक होगा जैसे अगर किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+5 = 6 होगा।
ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें किस उम्र में बनेंगे करोड़पति!
जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, उन्हें स्वतंत्र स्वभाव का माना जाता है। ये लोग जल्दी बोर हो सकते हैं और रिश्तों में लगातार एक्साइटमेंट चाहते हैं। कई बार इसी वजह से इनके रिश्तों में स्टेबिलिटी की कमी देखने को मिलती है। इसलिए इनका बार-बार ब्रेकअप होता रहता है।
मूलांक 7 के लोग बहुत ही इमोशनल और ज्यादा सोचने वाले माने जाते हैं। ये छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं। कई बार इनकी ओवरथिंकिंग रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। ये अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही पजेसिव भी होते हैं। यही बात इनके पार्टनर को पसंद नहीं आती और रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है।
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि से माना जाता है। अगर इन्हें अपने पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव कम मिले, तो रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। ऐसे लोग रिश्तों को लेकर गंभीर होते हैं, लेकिन इन्हें प्यार में देरी, गलतफहमी या बार-बार हार्ट ब्रेक जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।