Date of Birth Numerology: अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी से ये जाना जा सकता है कि किस उम्र में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आप धनवान हो सकते हैं। इसके लिए डेट ऑफ बर्थ से आपको मूलांक यानी लकी नंबर निकालना होगा।

DOB Astrology: हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में सफलता, पैसा और पहचान मिले। अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में एक खास समय ऐसा आता है, जब भाग्य उसका साथ देना शुरू करता है। डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख की मदद से यह जाना जा सकता है कि किस उम्र में सफलता और धनवान बनने के योग बनते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले अपना मूलांक जानना जरूरी है।

ये भी पढ़ें-
Gen Z Astrology: Insta Bio में ये Words लिखते ही बदल जाएगी आपकी किस्मत!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे निकालें अपना मूलांक?

अगर आपकी जन्म तारीख 1 से 9 के बीच है तो वही आपका मूलांक माना जाएगा। अगर जन्म तारीख 10 से 31 के बीच है, तो दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 23 है तो 2+3 = 5, यानी आपका मूलांक 5 होगा।

ये भी पढ़ें-
Pukhraj Pahnne Ke Niyam: पुखराज के साथ भूलकर न पहनें ये 2 रत्न, बन सकता है डेडली कॉम्बिनेशन

मूलांक से जानिए क्या है आपकी लकी एज?

मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले लोगों के लिए 22वां साल काफी खास माना जाता है। इस उम्र में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं और इनके पास पैसा आने लगता है।

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए 24वां वर्ष शुभ माना गया है। इस समय करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इसी उम्र से इनका बैंक बैलेंस भी इंक्रीज होने लगता है।

मूलांक 3
इन लोगों के लिए 32वां साल भाग्यशाली माना जाता है। इस उम्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और धनवान बनने के योग बनते हैं।

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए 36वां और 42वां वर्ष लाभदायक माना गया है। इस दौरान धन लाभ के योग बन सकते हैं और प्रॉपर्टी से भी फायदा होता है।

मूलांक 5
इन लोगों के लिए 32वां साल खास माना गया है। इस उम्र में इन्हें किस्मत का साथ मिलेगी और अचानक धन लाभ भी संभव है।

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए 25वां वर्ष सफलता और तरक्की लेकर आ सकता है। ये उम्र इनके लाइफ टर्निंग प्वाइंट होता है।

मूलांक 7
इन लोगों के लिए 38वां और 44वां साल शुभ माना गया है। इस दौरान आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए 36वां और 42वां साल अच्छा माना गया है। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है और बड़ा धन लाभ भी होता है।

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए 28वां साल बेहद खास माना गया है। इस उम्र में नाम, सम्मान और सफलता मिलने के योग बनते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।