
Numerology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार जन्म तारीख का हर व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव होता है। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी डेट्स बताई गई हैं जिनमें जन्म लेने वाले लोगों को जीवन में सफलता और धन प्राप्त करने के लिए दूसरों की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इन्हें किस्मत का साथ भी नहीं मिलता जिसके कारण इनके जीवन में बार-बार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती है। मेहनत का पूरा फल भी समय पर इन्हें नहीं मिल पाता। आगे जानिए कौन-सी हैं ये जन्म तारीखें…
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: क्या आपके नाम में है ‘SH’? ये 5 बातें आपको बनाती है भीड़ से अलग
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। ये अंक राहु का है। ऐसे लोगों का जीवन बहुत ही संघर्षमय होता है। ये मेहनती तो होते हैं लेकिन किस्मत का साथ न मिलने के कारण इनके जीवन में आर्थिक उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। धन कमाने के लिए इन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ सकता है। इनका पारिवारिक जीवन भी ठीक नहीं रहता।
ये भी पढ़ें-
Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। ये अंक केतु का है। इस मूलांक वाले लोग मेहनती तो होते हैं लेकिन किस्मत इन्हें आगे बढ़ने का मौक नहीं देती। इनकी संपत्ति कानूनी मामलों में उलझी रहती है। कईं बार इनका बैंक बैलेंस जीरो हो जाता है। इन्हें नशे की लत भी होती है जिससे इनकी फैमिली भी परेशान रहती है।
किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। ये शनि का अंक है। शनि इस मूलांक वालों से कड़ी मेहनत करवाते हैं। इनके जीवन में अचानक घटना-दुर्घटना होती रहती है जिसके कारण ये कभी स्थिर जीवन नहीं जी पाते। पैसा आने के बाद भी अचानक चला जाता है। कईं बार ये कानूनी विवादों में भी उलझ जाते हैं। पैतृक संपत्ति भी इन्हें नहीं मिल पाती।
अंक ज्योतिष में कईं तरह के उपाय भी बताए गए हैं, जिनहें करने से जीवन में चल रही परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी योग्य अंक ज्योतिषाचार्य से सलाह लेनी चाहिए। सही दिशा में मेहनत, सकारात्मक सोच और उचित निर्णयों के बल पर कोई भी व्यक्ति सफलता और समृद्धि प्राप्त कर सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।