Feng Shui Tips: मेन डोर के सामने सीढ़ी का होना अशुभ! जानें बैड लक से बचने का उपाय

Published : Mar 14, 2026, 02:29 PM IST
Feng Shui Tips

सार

Feng Shui Vastu Tips: फेंगशुई के हिसाब से ऐसा होना अच्छा नहीं होता। मेन डोर के सामने सीढ़ी कईं तरह के दोष उत्पन्न करती है। फेंगशुई में इस दोष को दूर करने के कईं उपाय भी बताए गए हैं।

Feng Shui Tips for Stairs: फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। ये पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी पर काम करता है। फेंगशुई के अपने कुछ नियम और सिद्धांत है, ये पूरी तरह उसी पर निर्भर करता है। फेंगशुई में अनेक शो-पीस और गैजेट्स बताए गए हैं जिन्हें घर में रखना शुभ होता है। ये शो-पीस और गैजेट्स आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। फेंगशुई की मानें तो घर के मेन डोर के ठीक सामने होना अशुभ होता है। ऐसे घर में कुछ न कुछ समस्या बनी रहती है। एक छोटा सा उपाय करके इस वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा?

क्यों अशुभ होती है मेन डोर के सामने सीढ़ी?

फेंगशुई की मानें तो घर का मुख्य दरवाजे से ही पॉजिटिव एनर्जी अंदर प्रवेश करती है। इसलिए मेन डोर के सामने वाला स्थान साफ-स्वच्छ और खुला होना चाहिए। मेन डोर के सामने सीढ़ी होने से पॉजिटिव एनर्जी के घर में प्रवेश करने पर रुकावट आती है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे के सामने सीढ़ी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा?

ये उपाय करेगा आपकी परेशानी दूर

अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे के सामने भी सीढ़ियां हैं और इसकी वजह से आपके जीवन में परेशानियां बी हुई है तो एक छोटा सा उपाय कर आप इस दोष को दूर कर सकते हैं। आपको सिर्फ अपने घर की चौखट को थोड़ा सा यानी लगभग 2 इंच ऊपर उठाना है। इससे ये वास्तु दोष दूर हो सकता है और आपके जीवन में फिर से खुशहाली आ सकती है।

घर में चौखट होना क्यों जरूरी?

फेंगशुई की मानें तो घर में चौखट का होना बहुत जरूरी होता है। इससे घर के बहुत सारे दोष खत्म हो सकते हैं। वर्तमान में अनेक घरों में चौखट नहीं होती है, इसी वजह से वहां परेशानियां बनी रहती हैं। इसलिए घर बनवाते समय चौखट जरूर लगवाएं ताकि आपको जीवन में किसी तरह की कोई समस्या न हो।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Budh Margi 2026: 25 मार्च को बुध होंगे मार्गी, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता और धन-दौलत!
Birth Number: इन तारीखों पर पैदा हुए लड़के बीवी से ज्यादा मां से करते हैं प्यार