Gajakesari Yog 2026: गजकेसरी योग चमकाएगा किस्मत, 4 राशियों को नौकरी-धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीदने के योग

Published : Oct 03, 2026, 11:30 AM IST

Gajakesari Yog October 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं तो गजकेसरी नाम का राजयोग बनाते हैं। इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है।

PREV
15
अक्टूबर 2026 में कब से कब तक रहेगा गजकेसरी योग?

Gajakesari Yog October 2026 Rashifal: 4 अक्टूबर, रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से गुरु ग्रह स्थित है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। ये राजयोग 6 अक्टूबर की रात तक रहेगा। गुरु-चंद्र की यह युति कुछ राशियों के लिए करियर, पैसा और बिजनेस से जुड़े मामलों में सकारात्मक मानी जा रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए गजकेसरी राजयोग किन 4 राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा…

25
मेष वालों का हो सकता है प्रमोशन

इस राशि वालों के लिए यह समय करियर और इनकम के लिहाज से अच्छा रहेगा। जॉब कर रहे लोगों को काम में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। लंबे समय से अटका कोई प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकता है। बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट या बेहतर डील मिलने की संभावना बन सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

35
कर्क वालों की चमकेगी किस्मत

गजकेसरी योग इसी राशि में बनेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को किस्मत का सबसे ज्यादा साथ मिलेगा। इनका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील करेंगे। घर, वाहन या किसी बड़ी खरीदारी की प्लानिंग भी आगे बढ़ सकती है। सेहत से जुड़े मामलों में भी आराम मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-
Trigrahi Yog 2026: सूर्य, बुध-शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 4 राशियों पर होगी धन वर्षा! मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

45
सिंह वालों की बढ़ेगी इनकम

इस राशि वालों के लिए गुरु-चंद्र की युति धन और फैमिली से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने या प्रॉपर्टी में निवेश की प्लानिंग सही साबित होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल बेहतर रह सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए भी समय उपयोगी रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशियों का बिगड़ेगा बजट, नौकरी में डिमोशन-लव लाइफ होगी डिस्टर्ब

55
कुंभ वालों को मिलेगी सफलता

गजकेसरी योग इनकम और करियर से जुड़े मामलों में लाभ की स्थिति बनाएगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा या किसी चयन प्रक्रिया में मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। पुराने कर्जा चुकाने में सफल रहेंगे। वर्क प्लेस पर सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा जिससे टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories