- Home
- Astrology
- Trigrahi Yog 2026: सूर्य, बुध-शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 4 राशियों पर होगी धन वर्षा! मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद
Trigrahi Yog 2026: सूर्य, बुध-शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, 4 राशियों पर होगी धन वर्षा! मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद
Trigrahi Yog October 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी किसी राशि में 3 ग्रह एक साथ होते हैं तो इसे त्रिग्रही योग कहते हैं। अक्टूबर में ऐसा ही एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 4 राशियों को इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा।

किस राशि में बनेगा त्रिग्रही योग?
Trigrahi Yog October 2026 Rashifal: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा के अनुसार, इस समय तुला राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति बनी हुई है। 17 अक्टूबर को सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। 4 ग्रहों की ये युति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। करियर में नए मौके मिलने के साथ नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि के लिए तुला राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इनकी इनकम अचानक बढ़ सकती है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। बिजनसे की स्थिति में भी पहले से काफी सुधार आने की उम्मीद है। लव लाइफ भी शानदार रहेगी।
सिंह वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते भी सामने आ सकते हैं। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी समय बिताने के मौका मिलेगा। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है, इससे इनका कॉन्फिडेंस भी काफी बढ़ा हुआ रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
तुला वालों को मिलेगी राहत
इसी राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा, इसलिए इन्हें ही सबसे ज्यादा शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना बनेगी। जो लोग लंबे समय से परेशान हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। छात्रों के करियर के हिसाब से समय महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में स्थिति पहले से ठीक रहेगी। सही प्लानिंग के साथ किए गए काम से फायदा मिल सकता है।
धनु वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि वालों को भी त्रिग्रही योग का फायदा मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में अचानक उछाल आ सकता है। लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।