Gemstone: कोर्ट केस में चाहिए सफलता? ये रत्न कर सकता है आपकी मदद

Published : Jun 15, 2026, 03:14 PM IST
Gemstone

सार

Gomed Stone Benefits: कोर्ट केस में सफलता के लिए कौन-सा रत्न पहनना चाहिए? गोमेद रत्न का संबंध किस ग्रह से माना जाता है? कानूनी विवाद में गोमेद कैसे मदद कर सकता है? क्या बिना ज्योतिषीय सलाह के गोमेद पहनना सही है?

Court Case Astrology: आज के समय में कानूनी विवाद और कोर्ट-कचहरी के मामले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। लंबे समय तक चलने वाले ये मुकदमे मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का वजह भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं, जिन्हें पहनने से आपको कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। इन्हीं में से एक रत्न है गोमेद, जिसे राहु ग्रह का रत्न माना जाता है। आगे जानिए कोर्ट केस और कानूनी मामलों में गोमेद क्यों पहनना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
Numerology: जन्म तारीख से जानें आपकी किस्मत में विदेश यात्रा का योग है या नहीं?

क्यों खास है गोमेद?

गोमेद का संबंध राहु ग्रह से है। यदि कुंडली में राहु शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को अचानक लाभ, प्रतिष्ठा और सफलता मिल सकती है। वहीं राहु की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति को विवाद, भ्रम और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में योग्य ज्योतिषी कोर्ट केस में सफलता पाने के लिए गोमेद पहनने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें-
Gemstone: लव मैरिज में आ रही रुकावट? ये 4 रत्न बनाएंगे चट मंगनी-पट ब्याह के योग


कोर्ट केस में कैसे मदद करता है गोमेद?

ज्योतिष मान्यता है कि गोमेद पहनने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। कानूनी मामलों में धैर्य और मानसिक मजबूती बहुत जरूरी होती है। यह रत्न व्यक्ति के भाग्य पर भी सीधा असर डालता है और विरोधियों द्वारा उत्पन्न बाधाओं को कम करने में भी उपयोगी होता है।

किन लोगों को पहनना चाहिए गोमेद?

जिन लोगों की लाइफ में बार-बार विवाद, मुकदमे, शत्रु बाधा या कानूनी समस्याएं आती रहती हैं, उन्हें योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर गोमेद पहनना चाहिए। इसके अलावा राजनीति, प्रशासन और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह रत्न शुभ माना जाता है।

गोमेद पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

1. गोमेद को हमेशा किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य की सलाह के बाद ही पहनना चाहिए।
2. बिना ज्योतिषी की सलाह के पहना गया गोमेद लाभ के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।
3. गोमेद पहनते समय रत्न की शुद्धता और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें।
4. गोमेद किस दिन कौन-सा मंत्र बोलकर पहनें ये भी ज्योतिषाचार्य से जरूर पूछें।
5. गोमेद कितनी रत्ती का हो, इसे किस दिन, कौन-सी अंगुली में पहनें, इसका भी विशेष ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2026: मंगल बदेलगा राशि, 4 राशियों को नौकरी-धन और तरक्की के बनेंगे योग
Name Astrology: इन 5 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, कम उम्र में ही बन जाते हैं अमीर