
who can wear diamond: ज्योतिष शास्त्र में किस्मत को चमकाने के अनेक उपाय बताए गए हैं। रत्न पहनना भी इन उपायों में से एक है। रत्न हमेशा किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर ही पहनना चाहिए, नहीं तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। हीरा भी इन रत्नों में से एक है। हीरा शुक्र ग्रह का रत्न है। हीरा पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए हीरा किन लोगों के लिए लकी होता है और किन लोगों इसे भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए…
ये भी पढ़ें-
Money Plant आपको बना सकता है कंगाल! ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, नवग्रहों में शुक्र ग्रह भी शामिल है। यही ग्रह जीवन में भौतिक सुखों का कारक है। शुक्र इसी ग्रह का रत्न है। जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें ये रत्न धारण करना चाहिए। वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ लग्न या राशि वालों के लिए हीरा शुभ माना जाता है, वहीं मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को हीरा पहनने से बचना चाहिए। हीरा पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी सलाह जरूर लें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चूंकि हीरा शुक्र का रत्न है, इसलिए इसे शुक्ल पक्ष से किसी भी शुक्रवार को पहन सकते हैं। इसे धारण करने की सही अंगुली है अनामिका और तर्जनी। इसे चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी में पहनना शुभ होता है। हीरा पहनने से पहले ज्योतिषी से सलाह जरूर लें। अगर आपके पास जन्म कुंडली हो तो उसे भी अपने ज्योतिषी को जरूर दिखाएं।
1. जिन लोगों को डायबिटिज और ब्लड से संबंधित रोग हों, उन्हें हीरा पहनने से बचना चाहिए।
2. जिस हीरे में दरार हो, उसे नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है।
3. हीरे के साथ मूंगा और गोमेद भूलकर न पहनें। ऐसा करने से नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
4. हीरे को पहनने से पहले इसे गंगाजल या कच्चे दूध में रखकर 108 बार ऊं शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। इसके बाद इसे धारण करें।
5. अगर हीरे में कोई विकार (टूट-फूट) आ जाए तो इसे तुरंत उतार देना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।