Holi Ki Rakh Ke Upay: तंत्र-मंत्र के काम आती है होलिका दहन की राख, इसके 5 उपाय दूर करेंगे दुर्भाग्य

Published : Feb 27, 2026, 03:28 PM IST
Holi Ki Rakh Ke Upay

सार

Holika Dahan Ki Rakh Ke Upay: होलिका दहन की राख बहुत खास होती है। इसका उपयोग तंत्र-मंत्र के उपायों और टोने-टोटकों में किया जाता है। होलिका दहन की राख से किए गए उपाय बहुत ही शक्तिशाली और अचूक होते हैं।

Holika Dahan Ke Totke: फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर हर साल होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 2 मार्च, सोमवार को किया जाएगा। होलिक दहन की राख बहुत ही खास होती है क्योंकि इसका उपयोग तंत्र-मंत्र के उपायों और टोने-टोटकों में विशेष रूप से किया जाता है। यही वजह है कि होलिका दहन की राख को कुछ लोग बहुत ही संभाल कर अपने पास रखते हैं। आगे जानिए होलिका दहन की राख के कुछ आसान और अचूक उपाय…

ये भी पढ़ें-
Holi 2026 Shubh Rang: मेष से मीन तक, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग लकी?

कार्य सिद्धि के लिए लगाएं राख का तिलक

अगर आप किसी खास काम के लिए घर से जा रहे हो तो होलिका दहन की थोड़ी सी राख अपने मस्तक पर तिलक के रूप में लगा लें। ऐसा करने से आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बन सकते हैं। अगर रोज ये उपाय किया जाए तो आप असंभव काम को भी संभव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Kalsarp Yog: राहु-केतु ने बनाया कालसर्प योग, 3 राशि वालों रहें अलर्ट-आने वाला है बड़ा संकट

तिजोरी में रखें होलिका दहन की राख

अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो होलिका दहन की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थानी यानी तिजोरी या दुकान के गल्ले में रखें। रोज इसकी पूजा करें। ऐसा करने से आपको निश्चित रूप से धन लाभ के योग बन सकते हैं और बिजनेस में भी तेजी से वृद्धि होगी।

होलिका की राख से दूर करें वास्तु दोष

होलिका दहन की राख से वास्तु दोष को भी दूर किया जा सकता है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है तो आप होलिका दहन के अगले दिन थोड़ी सी राख लेकर घर आ जाएं और अपने घर के चारों कौनों में इसे थोड़ा-थोड़ा करके रख दें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष जल्दी ही दूर हो सकता है।

बुरी नजर से बचाती है होली की राख

अगर घर में किसी को बुरी नजर लगी हो तो होलिका दहन की रात आपकी ये समस्या भी दूर कर सकती है। होलिका दहन की राख को प्रभावित व्यक्ति के सिर से लेकर पैर तक 11 बार घूमाकर किसी गुप्त स्थान पर फेंक दें यानी किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे आपकी समस्या दूर होगी।

मानसिक तनाव दूर करें होलिका की राख से

अगर आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हों तो रोज सुबह नहाने के पानी में एक चुटकी होलिका दहन की राख मिला लें। इसे विभूति स्नान कहते हैं। ऐसा करने से आपके मानसिक तनाव में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Holi 2026 Shubh Rang: मेष से मीन तक, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग लकी?
Kalsarp Yog: राहु-केतु ने बनाया कालसर्प योग, 3 राशि वालों रहें अलर्ट-आने वाला है बड़ा संकट