
Holika Dahan Muhurat 2026: 2 मार्च 2026, सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 5 बजकर 55 मिनिट तक रहेगी। इस के बाद पूर्णिमा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन प्रदोष राल में होलिका की पूजा की जाएगी और रात को भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन किया जाएगा। सोमवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए 2 मार्च के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? ज्योतिषियों से जानें सही डेट
होलिका पूजन पूर्णिमा तिथि के संयोग में प्रदोष काल में किया जाता है। 2 मार्च को होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 21 मिनिट से शुरू होगा रात को 8 बजकर 30 मिनिट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना क्यों खतरनाक?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा और काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इस साल होलिका दहन भद्रा के पुच्छ काल में किया जाएगा। 2-3 मार्च की दरमियानी रात 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 32 मिनट तक का समय होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति कईं शुभ-अशुभ योग बनाएगी।
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि ऐसा करना जरूरी हो तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए। इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।
2 मार्च, सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 18 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार राहुकाल शुभ समय नहीं होता। इसलिए इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:51 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Mar 02 5:33 PM
चन्द्रास्त - Mar 03 6:34 AM
सुबह 06:51 से 08:18 तक
सुबह 09:45 से 11:12 तक
दोपहर 12:15 से 01:02 तक
दोपहर 02:05 से 03:32 तक
शाम 04:59 से 06:26 तक
यम गण्ड - 11:12 AM – 12:39 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:32 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:48 PM और 03:21 PM – 04:07 PM
वर्ज्यम् - 07:41 PM – 09:16 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।