Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मेष सहित 3 राशि वालों को मिलेगी जॉब, पढ़ें आज का राशिफल

Published : May 13, 2026, 07:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 13 मई, बुधवार को सर्वार्थसिद्धि, लुंब, उत्पात, विषकुंभ और प्रीति नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा बीतेगा दिन…

PREV
113
13 मई 2026 का राशिफल

13 May 2026 Ka Rashifal: 13 मई 2026 को मेष राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। वृषभ राशि वालों की सेहत सुधरेगी, संपत्ति से लाभ होगा। मिथुन राशि वालों का पैसा अटक सकता है, पुराने विवादों का अंत होगा। कर्क राशि वाले गलत डिसिजन ले सकते हैं, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान

213
मेष राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज खुशहाल रहेंगे। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। कोई अच्छी खबर इन्हें आज मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, साढ़ेसाती-ढैय्या वाले न चूकें ये मौका


 

313
वृषभ राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों का रूझान आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। पिता की संपत्ति से फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी इनसे नाराज रहेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय लेने से बचें।

413
मिथुन राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग आज बड़ा फायदा हो सकता है। इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। पुराने विवादों का अंत होगा। उधार दिया हुआ पैसा अटक सकता है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मनचाहा भोजन खाने को मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

513
कर्क राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज गलत डिसिजन ले सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। संतान की सेहत बिगड़ने से टेंशन बढ़ सकती है। आर्थिक तंगी की स्थिति बनी रहेगी। माता से विवाद धन हानि का कारण बनेगा। व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। दिन बहुत शुभ रहेगा।

713
कन्या राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। पहले किए गए अच्छे कामों का फल आज मिल सकता हौ। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

813
तुला राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी में नुकसान हो सकता है। कोई गलत फैसला नई परेशानी बन सकता है। लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा घाटा होने के योग हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग आज नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे भविष्य में इन्हें फायदा होगा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। पुरान रोग फिर से परेशान करेंगे। संतान पर नजर रखने की जरूरत है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना होगा।

1013
धनु राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग पारिवारिक कारणों से दुखी हो सकते हैं। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं। अटका हुआ पैसा मिलने से बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी। सोचे काम पूरे हो सकते हैं।

1113
मकर राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। गुड न्यूज भी मिलेगी। पति पत्नी रोमांटिक ड्राइव पर जा सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।

1213
कुंभ राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग नया वाहन खरीद सकते हैं। लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। संतान से सुख मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी की कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। संतान को बड़ी उपलब्धि मिलने से पूरे परिवार को खुशी होगी।

1313
मीन राशिफल 13 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग आज सुख का अनुभव करेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजाय करंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories