Surya Gochar May 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राजा सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। सूर्य जब भी राशि बदलता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देता है।
Surya Rashifal May 2026: 15 मई 2026 का दिन ज्योतिषिय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस दिन ग्रहों का राजा सूर्य मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। खासतौर पर करियर, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा...
सूर्य के वृषभ राशि में जाने से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे भविष्य में इनके प्रमोशन की राह पक्की होगी। अच्छे लोगों की संगति से डेली रूटिन भी सुधरेगा।
इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ने के योग बनेंगे। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। करियर में अचानक उछाल आ सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। सेहत भी ठीक रहेगी।
46
सिंह वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं इसलिए इस राशि के लोगों को करियर में फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई पहचान मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बैंक बैलेंस में भी इजाफा हो सकता है।
56
वृश्चिक वाले रहेंगे लकी
सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनके वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मकान-दुकान खरीदने के योग भी इस समय बन सकते हैं।
66
मकर वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। ये समय इनके लिए काफी अच्छा रह सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे। समय अनुकूल रहेगा।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.