HastRekha: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से बनने वाले कईं शुभ योगों के बारे में बताया गया है। राजलक्ष्मी भी एक ऐसा ही योग है। कहते हैं जिसकी हथेली में ये योग होता है, पैसा उसके पास चलकर आता है।
Rajlakshmi Yog in Palm: हस्तरेखा में हथेली की हर रेखा व स्थान के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन रेखाओं व स्थानों से कईं शुभ योग बनते हैं। ये शुभ योग कुछ ही लोगो की हथेली में होते हैं। ऐसा ही एक शुभ योग है राजलक्ष्मी। नाम से ही पता चलता है कि जिसकी भी हथेली में ये योग बनता है, उसे अपने जीवन में कभी पैसों की तंगी नहीं होती। राजलक्ष्मी योग किस्मत वालों की हथेली में ही होती है। आगे जानिए हथेली में कैसे देखें राजलक्ष्मी योग और इसके प्रभाव के बारे में…
ये भी पढ़ें-
Palmistry: हथेली में हैं ये 3 निशान, तो समझो सरकारी नौकरी पक्की!

हथेली में कैसे बनता है राजलक्ष्मी योग?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में गुरु और शुक्र पर्वत उभार लिए होते हैं साथ ही बुध व चंद्र पर्वत भी शुभ स्थिति में होते हैं तो इसे राजलक्ष्मी योग कहते हैं। जिसकी हथेली में ये योग बनता है, उसे जीवन भर पैसों की कमी नहीं होती। ऐसे व्यक्ति की पैतृक संपत्ति से भी काफी लाभ होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी बुद्धि से घर बैठे पैसा कमाता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि ऐसे लोगों के पास पैसा चलकर आता है।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
कहां होता है गुरु और शुक्र पर्वत?
हस्त रेखा के अनुसार अंगूठे के ठीक नीचे वाले उभरे हुए हिस्से को शुक्र पर्वत कहते हैं। शुक्र पर्वत अगर शुभ स्थिति में हो तो ऐसे व्यक्ति को धन के साथ-साथ अन्य सभी तरह के सुख भी मिलते हैं। ऐसा व्यक्ति भोग-विलास का शौकीन होता है। वहीं अगर गुरु पर्वत की बात करें तो तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर के ठीक नीचे वाले स्थान को गुरु पर्वत कहते हैं। ये स्थान ज्ञान, लीडरशीप, जीवन की महत्वकांक्षा के बारे में संकेत देता है। जब ये दोनों पर्वत शुभ स्थिति में होते हैं तो राजलक्ष्मी योग बनता है।
राजलक्ष्मी राजयोग के शुभ फल
1. जिसकी हथेली में राजलक्ष्मी योग बनता है उसका पारिवारिक जीवन सफल रहता है, पत्नी सुंदर और सुशील मिलती है।
2. ऐसे लोगों के बच्चे भी काफी होशियार और सफल होते हैं।
3. ऐसा व्यक्ति अगर गरीब घर में भी जन्म लेता है तो वह काफी पैसा कमाता है।
4. ऐसे लोगों के पास एक से अधिक वाहन होते हैं।
5. राजलक्ष्मी योग के चलते ये लोग विदेश यात्रा भी करते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
