Hast Rekha For Government Job: हस्तरेखा के जरिए हम किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जान सकते हैं। किस व्यक्ति को सरकारी नौकरी की संभावना सबसे अधिक होती है, ये बात भी हथेली देखकर जानी जा सकती है।
Government Job Line In Palmistry: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना है। इसके लिए लोग सालों तक मेहनत करते हैं लेकिन कुछ ही लोगों को इसमें सफलता मिलती है। हस्तरेखा शास्त्र में भी कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं, जिन्हें करियर और सरकारी सेवा से जोड़कर देखा जाता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों की हथेली में 3 शुभ चिह्न और रेखा होती है तो उन्हें सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है। आगे जानिए कौन-से हैं ये 3 निशान व रेखा…
ये भी पढ़ें-
Palmistry: हथेली पर त्रिभुज का निशान है? जानें ये भाग्यशाली है या अशुभ

गहरी और साफ भाग्य रेखा
भाग्य रेखा हर किसी व्यक्ति की हथेली में नहीं होती सिर्फ किस्मत वाले लोगों की हथेली में ही होती है। यह रेखा हथेली के निचले भाग यानी कलाई के मध्य से शुरू होकर ऊपर की ओर मध्यमा उंगली तक जाती है। हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली की भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर सीधे ऊपर की ओर जाती है और बीच में ज्यादा कटाव नहीं होता, तो इसे करियर स्थिरता का संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनती है।
ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?
सूर्य पर्वत पर स्पष्ट रेखा
हाथ की सबसे बड़ी अंगुली के पास वाली अंगुली को अनामिका कहते हैं। इसे रिंग फिंगर भी कहते हैं। इसके नीचे के हिस्से को सूर्य पर्वत कहते हैं। यदि इसके नीचे एक साफ और गहरी रेखा दिखाई दे तो इसे सूर्य रेखा कहा जाता है, ये रेखा भी सभी लोगों की हथेली में नहीं होती। इस रेखा को मान-सम्मान और करियर से जोड़कर देखा जाता है। जिन लोगों की हथेली में ये रेखा होती है उन्हें सरकारी क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और समाज व परिवार में मान-सम्मान भी मिलता है।
उभरा हुआ गुरु पर्वत
अंगूठे के पास वाली अंगुली को तर्जनी कहते हैं। इसके अंगुली के नीचे के हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है। जिन लोगों की हथेली में ये पर्वत साफ और उभरा हुआ होता है उनमें नेतृत्व करने की क्षमता नैसर्गिक रूप से होती है। ऐसे लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ये लोग जिम्मेदारी वाले पदों पर पहुंच सकते हैं यानी ये सरकारी नौकरी में भी बड़े पद पर हो सकते हैं, ऐसा हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
