11 May 2026 Ka Rashifal: मंगल के राशि बदलने से बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published : May 11, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 मई, सोमवार को मंगल मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य और बुध पहले से स्थिति है। मेष राशि में तीन ग्रह होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
11 मई 2026 का राशिफल

11 May 2026 Ka Rashifal: 11 मई 2026 को मेष राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, माता से मतभेद हो सकता है। वृषभ राशि वाले बिजनेस में बड़ी डील करेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मिथुन राशि वाले के विवाद खत्म होंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, पार्टनर का साथ मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 11-17 May 2026: 7 दिन में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए शुभ रहेगा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

213
मेष राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से सही मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी महिला के कारण तनाव हो सकता है। माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

313
वृषभ राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस में कोई बड़ी डील आज कर सकते हैं। नौकरी में भी धन लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

413
मिथुन राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुडे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद खत्म होंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

513
कर्क राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर का साथ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति पहले से काफी शानदार रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। अचानक धन लाभ से बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

613
सिंह राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि वालों को लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं जिससे इनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

713
कन्या राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। किसी से धन का लेनदेन करें, तो सावधानी अवश्य बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है। संतान पर नजर रखें।

813
तुला राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। नया काम शुरू करने का विचार मन में आएगा। नौकरी और बिजनेस में उत्साह और बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलता दिख रहा है। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

भाई-बहनों से रिश्ता सुधरेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा जिससे बहुत आनंद आएगा। बिजनेस में सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें नहीं तो नुकसान संभव है। दुश्मनों से सावधान रहें, षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बिजनेस में अजनबी पर भरोसा न करें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएगा। अटके पैसे मिल सकते हैं, जिससे खुशी मिलेगी।

1113
मकर राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट के रोग परेशान करेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा।

1213
कुंभ राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को पैसों की कमी परेशान करेगी। किसी की बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। नौकरी में भी अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। लव लाइफ में बड़ा हंगामा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

1313
मीन राशिफल 11 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, रिस्क वाला काम करने से भी बचें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories