Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान

Published : May 10, 2026, 02:40 PM IST

Mangal Gochar May 2026: मेष राशि में सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है। वैसे तो ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के मित्र हैं लेकिन दोनों ही अग्नि तत्व के कारक हैं इसलिए इनका साथ होना कुछ राशि वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

PREV
15
कब बनेगी सूर्य-मंगल की युति?

Surya Mangal Yuti May 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई 2 ग्रह एक राशि में होते हैं तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होता है। सूर्य-मंगल की युति भी कुछ ऐसी ही है। 11 मई को मंगल मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा, यहां पहले से ही ग्रहों का राजा सूर्य बैठा है। सूर्य और मंगल वैसे तो मित्र हैं लेकिन दोनों अग्नि तत्व के ग्रह हैं इसलिए इनका साथ होना कुछ राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 11-17 May 2026: 7 दिन में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए शुभ रहेगा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

25
वृष राशि

सूर्य-मंगल की युति इस राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगी। इनका खर्च अचानक बढ़ सकता है। अचानक धन हानि होने की संभावना भी बन रही है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

35
कर्क राशि

इस राशि वालों के करियर में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी में टारगेट का प्रेशर कुछ ज्यादा ही रहेगा जिससे आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। अधिकारियों से मतभेद होने की आशंका भी बन रही है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

45
तुला राशि

इस राशि के लोग दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। इनके वैवाहिक जीवन में टेंशन बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

55
मकर राशि

इस राशि वालों को कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में दूसरों की दखल भारी पड़ेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में भाई-बहनों से विवाद होने की संभावना बन सकती है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। वाहन आदि भी संभलकर चलाना होगा।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories