MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 11-17 May 2026: 7 दिन में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए शुभ रहेगा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 11-17 May 2026: 7 दिन में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए शुभ रहेगा सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal 11 To 17 May 2026: मई के दूसरे सप्ताह में मंगल और सूर्य सहित 5 ग्रह एक के बाद एक राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : May 10 2026, 09:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026
Image Credit : chatgpt

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मई 2026

Astrology Weekly Forecast: Weekly Horoscope 11 To 17 May 2026: 11 से 17 मई के बीच ज्योतिषीय दृष्टि से बड़ा बदलाव होने वाला है। इस सप्ताह 11 मई को मंगल, 14 मई को बुध और शुक्र, जबकि 15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। लगातार ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। राशिफल से जानिए आपका आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, साढ़ेसाती-ढैय्या वाले न चूकें ये मौका

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय शुभ है। परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में शारीरिक कष्ट और चोटादि की आशंका है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा जिससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। सप्ताह के बीच में काम-काज में कुछ एक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी दिक्कतों की बिल्कुल अनदेखी न करें। भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय लें सकते हैं।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन आप अपना आपा न खोएं। वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें। अचानक से कुछ कामों में रूकावटें आ सकती हैं। यात्रा से लाभ एवं सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, सफलता मिलेगी।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलता रहेगा। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरा करने में कामयाब होंगे। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। संतान सुख मिलेगा।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने पर राहत की सांस लेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। सरकारी कर्मचारियों को मनचाहा प्रमोशन या स्थानांतरण मिल सकता है। किसी प्रियजन की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुएं खरीद सकते हैं। परिवार में खुशियों का महौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। सगे-संबंधियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। कारोबार और नौकरी की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत शुभ साबित होगा।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह पहले से अच्छा रहेगा। परिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेस और नौकरी में प्रगति के योग हैं। सप्ताह के बीच में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की अनबन या गलतफहमी चल रही है तो वह दूर हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में बिगाड़ हो सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी ये इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। बिजनेस में अपेक्षा के अनुरूप कुछ कम लाभ होगा। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें नहीं तो बेवजह झमेले में फंस सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें, अन्यथा धोखा हो सकता है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंत में आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी विशेष काम के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। परिवार के लोगों के बीच किसी प्रकार दिखावा करने से बचें। वर्क प्लेस पर सफलता पाने के लिए अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। किसी छोटे-मोटे काम के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरूआत में बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। इस सप्ताह अपने कार्य पर फोकस करें और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं वे इस सप्ताह कर सकते हैं। माता-पिता और घर वालों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 10 May 2026: चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा ग्रहण योग, किस दिशा में यात्रा करना खतरनाक?
Recommended image2
10 May 2026 Ka Rashifal: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved