9 February 2026 Rashifal In Hindi: 9 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिससे कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन वृ्द्धि, ध्रुव और मित्र नाम के 3 शुभ योग बनेंगे, इसका असर भी सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
9 February 2026 Ka Rashifal: 9 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी, बिजनेस के लिए दिन शुभ है। वृषभ राशि वाले का खर्च बढ़ सकता है, दूसरों के मामलों में दखल न दें। मिथुन राशि वाले की टेंशन दूर होगी, परिवार में तालमेल बना रहेगा। कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, मन में अशांति रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। संपत्ति के मामलों में दिन शुभ रहेगा। मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी। अपनी सुख-सुविधाओं पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Weekly Rashifal February 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रह मचाएंगे बवाल, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
इस राशि के लोगों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। बिजनेस में नए अनुबंध यानी डील होना संभव है। ऐसे लोगों से दूर रहें जो निगेटिव बातें करते हों। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपको बचना होगा।
परिवार में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम अधिक करना पड़ेगा। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की सेहत को लेकर दौड़-भाग की स्थिति बन सकती है।
513
कर्क राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आप जरूरी मौकों पर कंजूसी कर सकते हैं, ऐसा भूलकर भी न करें। मन में किसी बात को लेकर अंशांति बनी रहेगी। मौसम में आ रहे बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में तकनीकी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
613
सिंह राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
प्रेम संबंधों को लेकर आज आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं। नौकरी बचाने के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर कोई इच्छा अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवादों से दूर रहें तो अच्छा है।
713
कन्या राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
युवा अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आपकी योजनाएं सार्वजनिक हो सकती हैं जिससे परेशानी का अनुभव होगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपक बहुत काम आएगी। वाणी में क्रोध की अधिकता हो सकती है।
813
तुला राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कोई उपलब्धि मिल सकीत है। पूर्व में लिए गए निर्णयों का शुभ फल आज आपको मिल सकता है। किसी बात को लेकर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा जो आपको अच्छा नहीं लगेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी।
आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नींद न आने की शिकायत हो सकीत है। नौकरी में अधिकारी किसी बात को लेकर परेशानी का अनुभव करेंगे। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
1013
धनु राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से खुशी होगी।
1113
मकर राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
बिजनेस के लिए नई योजना आप बना सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हें बड़ा फायदा हो सकात है। आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस में वृद्धि हो सकती है। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
1213
कुंभ राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
घर में मेहमानों के आने से खुशियां बढ़ेंगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में धन लाभ के योग बन सकते हैं। आप परिवार के सामने अपने विचार खुलकर रख पाएंगे। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 9 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग विवादितों मुद्दों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। विरोधियों को कमजोर न समझें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आज आप किसी पर भी क्रोध न करें नहीं तो विवाद बड़ा हो सकता है। पुराना कर्ज चुकाने में आप सफल हो सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.