- Home
- Astrology
- Tarot Card Rashifal 9-15 February 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, क्या आप हैं वो खुशकिस्मत?
Tarot Card Rashifal 9-15 February 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, क्या आप हैं वो खुशकिस्मत?
Weekly Tarot Horoscope February 2026: टैरो कार्ड भविष्य जानने की प्राचीन विधा है। इसमें रहस्यमयी कार्डों के जरिए लोगों का भविष्य देखा जा सकता है। ये कार्ड्स माइनर और मेजर अर्काना के नाम से जाने जाते हैं।

टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026
Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (9 से 15 फरवरी) मेष राशि वाले जल्दबाजी में कोई काम न करें, ये किसी बात पर उलझ सकते हैं। वृषभ राशि वालों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। मिथुन राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा, दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। कर्क राशि वाले लाइफ में बदलाव महसूस करेंगे, चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
Weekly Rashifal February 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रह मचाएंगे बवाल, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
Aries (मेष) (March 21-April 19)
इस सप्ताह आप दो विकल्पों के बीच फँसे नज़र आते हैं। भय और अवसाद की ऊर्जा प्रबल रह सकती है। यह बाहरी दबाव में निर्णय लेने का समय नहीं है। रिश्तों में स्पष्टता की कमी रह सकती है। जल्दबाज़ी करना स्थिति को जटिल बना सकता है। अपने भीतर के डर को पहचानें, स्वयं से ईमानदार रहना बेहतर होगा। अपने विचारों में संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ा उपाय है।
एंजेल्स संदेश : वर्तमान में कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें। परिस्थितियों के स्पष्ट होने तक धैर्य रखें एवं प्रतीक्षा करें। समय आने पर संकेत अपने आप मिलेंगे। अभी ठहराव ही आपकी सुरक्षा है।
ये भी पढ़ें-
मंगल-राहु मचाएंगे तबाही, हो सकती है बड़ी वायु दुर्घटना-प्राकृतिक आपदा के भी योग
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)
इस सप्ताह आत्ममंथन और आंतरिक खोज आपको मानसिक शांति देगी। बाहरी शोर से दूर भीतरी ब्रह्मांड को समझने का समय है। जीवन में किसी मार्गदर्शक के आने के संकेत हें। कई कार्यों के पूर्ण होने की प्रबल सम्भावना है। जो भी आपके विकास में सहायक नहीं वो छूटेंगे, इसे अकेलापन न समझें, आत्मविकास का अवसर मानें। अपका हायर सेल्फ आपको सही दिशा में आगे ले जाएगा।
एंजेल संदेश : आपको हर स्थिति में कठोर होना आवश्यक नहीं, संतुलन बनाना सीखें। थोड़े समझोते से आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियाँ सहज होंगी। समझदारी से उठाया कदम भविष्य में शांति और स्थिरता लेकर आएगा।
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
इस सप्ताह भी आप संतुलन की ऊर्जा आकर्षित कर रहे हैं। आर्थिक मामलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन लाने का सन्देश है। स्वयं की सुरक्षा, देखभाल और व्यावहारिकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दूसरों की सहायता अवश्य करिए इससे आपकी योजनायें भी क्रियान्वित होने की सम्भावना है। आप स्वयं को स्थिर और सक्षम महसूस करेंगे। आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा।
एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जाता है कि यह सोचने से अधिक एक्शन लेने का समय है। अवसर आपके सामने हैं और ब्रह्मांड आपके साथ है। आप सिर्फ साहस के साथ कदम बढ़ाइए।
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)
इस सप्ताह भाग्य का चक्र आपको सहयोग करेगा बड़े परिवर्तन के संकेत है। जीवन में अचानक बदलाव महसूस कर सकते हैं। रुकी हुई चीज़ें आगे बढ़ती नज़र आएँगी। बिना विरोध के प्रवाह के साथ चलने का समय है हालाँकि अच्छे और चुनौतीपूर्ण दोनों अनुभव मिल सकते हैं। पुराने कर्मों का फल मिलने का समय है। भरोसा रखना होगा की जो हो रहा है, आपके विकास के लिए आवश्यक है।
एंजिल संदेश: ब्रह्मांड लगातार आपको संकेत भेज रहा है। संयोग, सपने और दोहराए गए संकेतों पर ध्यान दें। उत्तर आपके आसपास ही हैं। सजग रहेंगे तो सही मार्ग स्पष्ट दिखाई देगा।
Leo (सिंह) (July 23-August 22)
इस सप्ताह जीवन में ठहराव महसूस कर सकते है। आपके प्रयास धीरे-धीरे फल देंगे। आपको अनुशासन और जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता है। धैर्य, निरंतरता और मेहनत आपको स्थायी परिणाम देंगे। आपको भले ही गति धीमी लग सकती है , पर आपकी दिशा सही है। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और नियमित प्रयास करते रहें। सफलता निश्चित है, केवल समय माँग रही है।
एंजिल संदेश: आपकी तैयारी पर्याप्त दिखाई पड़ती है। अपने कौशल पर भरोसा करें, डर को पीछे छोड़ें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढें, आप पूरी तरह सक्षम हैं।
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
इस सप्ताह भावनात्मक प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। यह अपनी रचनात्मकता दिखने और भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। कोई भावनात्मक अवसर या संदेश मिल सकता है जिससे रिश्तों में कोमलता और समझ बढ़ेगी। अपनी कल्पनाशीलता और सपनों को गंभीरता से लें। आपकी संवेदनशीलता आपकी शक्ति बनेंगी। तर्क के साथ-साथ दिल की सुनना भी ज़रूरी है।
एंजिल संदेश: यूनिवर्स आपको अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने को कहता है। भीतर से जो आवाज़ आ रही है, वही सही मार्ग दिखाएगी। तर्क से परे जाकर महसूस करें। आपके उत्तर पहले से आपके भीतर हैं।
Libra (तुला) (September 23-October 22)
इस सप्ताह संतुलन, सत्य और कर्मफल का संकेत मिलते हैं। ब्रह्मांड आपको वही लौटा रहा है, जो आपने दिया है। निष्पक्ष निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। कानूनी या आधिकारिक मामलों में स्पष्टता आएगी, निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिलते है। स्वयं के साथ और दूसरों से रिश्तों में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। किसी को भी मात्र संदेहवश दोषी न घोषित करें।
एंजिल संदेश: वर्तमान समस्याएं अस्थायी हैं। धैर्य रखें और सकारात्मक दृष्टि बनाए रखें। आने वाला समय सुखद होगा, हालात आपके पक्ष में बदलेंगे और संतुलन स्थापित होगा।
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)
इस सप्ताह आपको अधिक सोचने पर अंकुश लगाना होगा और अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। यह समय मानसिक जागरूकता का है, भ्रम दूर होंगे और सच्चाई सामने आएगी। विचारों में तीक्ष्णता के बावजूद आप स्पष्ट निर्णय लेने में सक्षम होंगे। नई शुरुआत के अवसर सामने आ सकते हैं, अपनी प्लानिंग और कार्यशैली का सही उपयोग करें, सफलता मिलेगी।
एंजिल संदेश: जो कुछ भी आपसे छूट रहा है, उससे कहीं बेहतर आने वाला है। पुराने के मोह में न रहें। यूनिवर्स आपके लिए अधिक उपयुक्त अवसर तैयार कर रहा है, थोड़ा धैर्य रखें ।
Sagittarius (धनु) (November 22-दिसंबर 21)
इस सप्ताह आप स्वयं पर ज़रूरत से अधिक बोझ डाल सकते हैं। असंतुलन से ऊर्जा में कमी आ सकती है। अत्यधिक जिम्मेदारियों और थकान से तनाव हो सकता है। हर कार्य स्वयं करने की आदत आपको थका सकती है, आपको परिवार का सहयोग लेना चाहिए। यह समय अनावश्यक बोझ छोड़ कर, प्राथमिकताएँ तय करने का है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। भरपूर आराम करें।
एंजिल संदेश: आपको सतर्क किया जाता है की किसी भी निर्णय से पहले पूरी जानकारी आवश्यक है। अधूरी समझ से कदम न उठाएँ। प्रश्न पूछें और स्पष्टता प्राप्त करें, तभी आगे बढ़ें।
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
इस सप्ताह आत्ममूल्यांकन के आधार पर जीवन में बड़े निर्णय लेने के संकेत मिलते हैं। अतीत के अनुभव आपको नई समझ देंगे इसीलिए आत्मग्लानि छोड़कर सीख अपनाएँ। यह समय स्वयं को क्षमा करने और परिवर्तन स्वीकार करने का है। कोई महत्वपूर्ण कॉल या अवसर मिल सकता है। अपने कार्य में परिवर्तन या नई दिशा अग्रसर हो सकते हें। पुनर्जन्म जैसा अनुभव हो सकता है।
एंजिल संदेश: सहायता लेना और साहयता करना आपको सशक्त बनता है। सही लोगों से मार्गदर्शन लें। सहयोग से राह आसान होगी और समाधान या सफलता आसानी से मिलेगा।
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
इस सप्ताह आप जिज्ञासु प्रवर्ती में रह सकता हैं। आप अधिक संवाद या प्रश्न करते नज़र आते हैं। आपको कोई नई जानकारी मिलने या कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। आपकी सोच में मजबूती होगी किन्तु अधीरता से बचें। अपनी बात-चीत और शब्दों के प्रयोग में स्पष्टता रखें। जितने अधिक संकल्प और एकाग्रता के साथ कार्य करेंगे उतनी प्रशंसा मिलेगी।
एंजिल संदेश: आपको अपनी बात दृढ़ता से रखने का सुझाव दिया जाता है। आत्मविश्वास के साथ अपनी सीमाएँ तय करें। विनम्रता के साथ स्पष्टता बनाए रखें, लोग आपकी बात सुनेंगे।
Pisces (मीन) (February 19- March 20)
इस सप्ताह आपके पास वह सब होगा जिसकी आपको ज़रूरत है। शक्ति, कौशल, अभिव्यक्ति और विचारों को कार्य रूप देने का सही समय है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे किन्तु आप दूसरों को भ्रमित कर सकते हैं। अपनी कथनी और करनी एक रखें। जो चाहते हें, उसे पाने की शक्ति आपके भीतर है किन्तु अपनी प्लानिंग सकारात्मक दृष्टिकोण से करें।
एंजिल संदेश: सही समय पर सही लोग आपकी मदद के लिए आगे आएँगे। सहयोग स्वीकार करें। अकेले सब कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। ब्रह्मांड आपके साथ है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।