Jaya Kishori Birthday: क्यों खास है जया किशोरी की जन्म तारीख? अंक ज्योतिष से जानें सफलता-प्रसिद्धि का राज

Published : Jul 13, 2026, 10:55 AM IST

Jaya Kishori Numerology: जया किशोरी एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं। इनके सोशल मीडिया पर भी लाखों फॉलोवर्स हैं। इनके कईं भजन भी बहुत फेमस हैं जिसके चलते इन्हें अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।

PREV
15
क्या है जया किशोरी का मूलांक?

Jaya Kishori Birthday: देशभर में अपनी मधुर वाणी, श्रीकृष्ण कथाओं और प्रेरणादायक विचारों के लिए प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी का आज 13 जुलाई को जन्मदिन है। कम उम्र में धर्म और आध्यात्म का इतना ज्ञान कम ही लोगों में देखने को मिलती है। इसी कारण देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी इनकी बहुत प्रसिद्धि है। इसके पीछे इनकी डेट ऑफ बर्थ का भी विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष से आगे जानिए क्यों खास है जयाकिशोरी का डेट ऑफ बर्थ और इससे जुड़ी रोचक बातें…


ये भी पढ़ें-
Monday Facts: सप्ताह के पहले दिन का नाम ‘सोमवार’ ही क्यों, इस दिन शिवजी की पूजा क्यों करते हैं?

25
क्यों खास है जया किशोरी की जन्म तारीख?

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 माना जाता है। चूंकि जया किशोरी का जन्म भी 13 जुलाई को हुआ है तो उनका मूलांक भी 4 ही है। इस अंक का सीधा संबंध राहु ग्रह से है। राहु को रहस्यमयी ग्रह भी कहते हैं। इसलिए इस मूलांक वाले लोग अन्य लोगों से काफी अलग होते हैं।

ये भी पढ़ें-
Jagannath Rath Yatra 2026: कब निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, कहां से देखें, कैसे पहुंचें पुरी? जानें पूरी डिटेल

35
धर्म-आध्यात्म की ओर होता है झुकाव

मूलांक 4 वाले लोगों का झुकाव धर्म और आध्यात्म की ओर अधिक होता है। इनकी वाणी सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कईं बार इन्हें कम समय में बड़ी सफलता मिल जाती है। इसके पीछे इनका आध्यात्मिक ज्ञान होता है। लगातार मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर इस मूलांक वाले लोग पैसा भी खूब कमाते हैं लेकिन इन्हें इसका अभिमान नहीं होता।

45
सिद्धांतों के पक्के होते हैं

मूलांक 4 वाले लोग स्पष्टवादी और ईमानदार माने जाते हैं। इन्हें दिखावा, झूठ और चापलूसी पसंद नहीं होती। जो बात सही लगती है, उसे बिना घुमाए सीधे कहने में विश्वास रखते हैं। यही स्पष्टता इन्हें एक भरोसेमंद दोस्त, सलाहकार और मार्गदर्शक बनाती है। ये लोग कल्पनाओं में रहने के बजाय व्यवहारिक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं।

55
दूसरों को प्रेरित करने की होती है क्षमता

मूलांक 4 वाले लोगों में नेतृत्व और प्रेरित करने का स्वाभाविक गुण होता है। ये अपनी सोच और काम से लोगों को प्रभावित करते हैं। पॉजिटिव दृष्टिकोण, मेहनत और अनुशासन के कारण समाज में इन्हें सम्मान मिलता है। इन्हें अपने काम और फैसलों पर पूरा भरोसा होता है। चुनौतियां इन्हें कमजोर करने के बजाय और मजबूत बनाती हैं।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories