
June 2026 Vivah Grih Pravesh Shubh Muhurat: साल 2026 के छठे महीने मई में 15 तक ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगा। इसके बाद सामान्य ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष महीने के अंत तक रहेगा। इस महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदी और संपत्ति खरीदी के आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आगे जानिए मई 2026 के शुभ मुहूर्तों की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Rudraksha Bracelet: Gen Z को भाया रुद्राक्ष ब्रेसलेट का फैशन, एंजाइटी दूर कर रखे मन को शांत, जानें 5 फायदे
जून 2026 में विवाह के सिर्फ 8 मुहूर्त हैं क्योंकि 15 तारीख तक ज्येष्ठ का अधिक मास रहेगा, जिसके कारण विवाह आदि शुभ कामों पर रोक लगी रहेगी। इस महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29
ये भी पढ़ें-
June 2026 Hindu Calendar: जून में कब है सोमवती अमावस्या और निर्जला एकादशी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डिटेल
15 जून तक ज्येष्ठ का अधिक मास होने से इस महीने में गृह प्रवेश के लिए भी बहुत ही कम मुहूर्त रहेंगे। इस महीने में आप अगर गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ 3 शुभ मुहूर्त हैं- 24, 26 और 27
संपत्ति खरीदी के लिए भी इस महीने में बहुत कम मुहूर्त हैं इसकी वजह भी अधिक मास ही है। 15 जून के बाद यानी अधिक मास समाप्त होने के बाद संपत्ति खरीदी के सिर्फ 4 मुहूर्त हैं, उनकी डेट्स इस प्रकार है- 18, 19, 25 और 26
अगर आप जून में नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस पूरे महीने में इसके लिए सिर्फ 4 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से किसी भी दिन आप वाहन खरीदी कर सकते हैं। ये शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 17, 22, 24 और 25
जून 2026 के अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त की डिटेल इस प्रकार है-
नामकरण- 10., 11, 15, 17, 24, 25
अन्नप्राशन- 5, 10, 17, 24
उपनयन- 17, 19, 24, 25
व्यापार प्रारंभ- 10, 17, 21, 22, 24, 27
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।