मार्च में गुरु बदलेंगे चाल, 12 राशियों पर पड़ेगा असर लेकिन इन 3 को होगा ज्यादा फायदा!

Published : Jan 23, 2026, 06:48 PM IST

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, दान, शिक्षा और धर्म का कारक माना जाता है। मार्च 2026 में गुरु अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। गुरु की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। 

PREV
14
बृहस्पति ग्रह

ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार, बृहस्पति ग्रह मार्च के महीने में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। गुरु लगभग 13 महीने तक एक राशि में रहते हैं। 11 मार्च, 2026 को गुरु मिथुन राशि में सीधी चाल चलेंगे। गुरु की इस सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, गुरु की सीधी चाल कुछ राशियों के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

24
वृषभ राशि

गुरु की सीधी चाल आपके लिए कई शुभ संकेत लेकर आएगी। इस दौरान शादी के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। गुरु की यह चाल आपके बिजनेस के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

34
सिंह राशि

गुरु की सीधी चाल सिंह राशि वालों के लिए बड़े फायदे ला सकती है। इस दौरान कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। गुरु की यह चाल आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती है। इस समय आपको पैसा कमाने के कई मौके मिल सकते हैं।

44
मीन राशि

मार्च का महीना मीन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रह सकता है। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और बिजनेस में भी आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्राओं से भी आपको फायदा हो सकता है। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी आनंद ले सकते हैं।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories