Shani Nakshatra Parivartan 2026: सौर मंडर का सबसे रहस्यमयी ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है। शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
Shani Nakshatra Parivartan 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि को रहस्यमयी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। ये ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र बदलता है तो इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होता है। शनि ग्रह वर्तमान में मीन राशि में स्थित है। 22 जनवरी को शनि ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। ये ग्रह अब उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में आ चुका है। 27 साल बाद शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश हुआ है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा बुरा असर 4 राशि वालों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
शनि के नक्षत्र परिवर्तन का बुरा असर मेष राशि के लोगों पर होगा। ये लोग किसी न किसी कारण परेशान होते रहेंगे। धन के मामलों में भी इन्हें तंगी की सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश नहीं रहेंगे जिसके कारण इन्हें अपमानित होना पड़ेगा। सेहत को लेकर बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने की नौबत आ सकती है।
इस राशि के लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ेगा। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो वह पैसा डूब सकता है। जिन लोगों से आपको मदद की उम्मीद है वही अपने वादे से मुकर सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। पैसा आएगा लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा। कोई जरूरी काम पैसों के बिना अटक सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल न दें।
45
धनु राशि वाले रहें सावधान
इस राशि पर अभी शनि की ढैय्या का प्रभाव है, जिसके कारण ये पहले से ही परेशानी में हैं। इनकी समस्या और भी ज्यादा हो सकती है। अगर इन्होंने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह डूब सकता है। दूसरों की बातों में आकर ये कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ेंगे जिससे आपको आत्म ग्लानि महूसस हो सकती है।
55
मीन वालों को मिलेगी बुरी खबर
शनि वर्तमान में इसी राशि में स्थित है। इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का अनुभव होगा। इन्हें कोई ऐसी बुरी खबर मिल सकती है जिससे सुनकर इनके होश उड़ जाएंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में हार का सामना करना पड़ेगा। संतान से जुड़ी परेशानी सामने आएगी। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। धन की तंगी भी बनी रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.