Kal Ka Panchang 22 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, रवि प्रदोष आज, जानें पूजा का मुहूर्त और किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Nov 21, 2026, 02:53 PM IST
Kal Ka Panchang 22 November 2026

सार

22 November 2026 Ka Panchang: 22 नवंबर, रविवार को 2 व्रत किए जाएंगे। चंद्रमा इस दिन राशि बदलेगा जिससे मीन राशि में बना विष योग समाप्त होगा। सर्वार्थसिद्ध सहित 5 शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे।

22 November 2026 Ke Shubh Muhurat: 22 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत और योग्श्वर व्रत किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन व्यातीपात, वरियान, आनंद, कालदण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 05:25 से रात 08:06 तक रहेगा। आगे जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल आदि की डिटेल…

22 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, इससे विष योग समाप्त होगा। अन्य राशियों की बात करें तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, बुध तुला राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 22 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन-प्रॉपर्टी में नुकसान के योग

22 नवंबर 2026 को किस दिशा में यात्रा न करें?

रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। ऐसा करने से आप यात्रा में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन

22 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

रविवार को राहुकाल शाम को 04 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए।

22 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 22 3:39 PM
चन्द्रास्त - Nov 23 5:08 AM

22 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 08:10 से 09:31 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:33 से 02:54 तक
शाम 05:36 से 07:15 तक
शाम 07:15 से रात 08:54 तक

22 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

यम गण्ड - 12:12 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:54 PM – 4:15 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 12:31 AM – 02:00 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 22 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन-प्रॉपर्टी में नुकसान के योग
Aaj Ka Rashifal 21 November 2026: 3 राशि वाले न लें बड़ा फैसला, नौकरी में डिमोशन-बिजनेस में नुकसान के योग