
22 नवंबर 2026 का राशिफल: रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ग्रहों और नक्षत्रों के मेल से व्यातीपात, वरियान, आनंद, कालदण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में पहुंच जाएगा। चंद्रमा के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जानिए मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार...
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 22 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, रवि प्रदोष आज, जानें पूजा का मुहूर्त और किस दिशा में यात्रा न करें?
आज आपका झुकाव समाज से जुड़े कामों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपकी अच्छी पहचान बनेगी और रिश्तेदार भी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। मनोरंजन और घूमने-फिरने के मौके मिल सकते हैं। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
परिवार के साथ समय बिताने और घरेलू जिम्मेदारियां पूरी करने में दिन निकल सकता है। अपनी कामयाबी को लेकर दूसरों के सामने दिखावा न करें। भावुक होकर कोई फैसला लेना भारी पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कागजी कार्रवाई अच्छी तरह जांच लें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
कारोबार में आगे बढ़ने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। आपकी बातचीत करने की कला बिगड़े हुए काम को भी संभाल सकती है। आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर पहले जो चिंता थी, वह अब कम हो सकती है।
आज कामकाज में आपकी तेजी और आत्मविश्वास देखने लायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पुराने घाटे से उबरने का मौका मिलेगा। विरोधियों की चालों को अपनी सूझबूझ से नाकाम कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
आज खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है। इसलिए गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च न करें। सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खानपान और मौसम के बदलाव का ध्यान रखें। परिवार में किसी की बात आपको परेशान कर सकती है।
घर-परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। भाई-बहनों के साथ विचारों का अंतर सामने आने की आशंका है। अपने खर्चों को आमदनी के हिसाब से ही रखें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दूसरों पर भरोसा करने से बचें।
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार को बढ़ाने के लिए नए लोगों या नए अवसरों से जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आपसी समझ बढ़ने से रिश्ते में मिठास आएगी। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा।
कामकाज में कोई छोटी गलती भी बड़ी रुकावट बन सकती है, इसलिए हर काम ध्यान से करें। ऑफिस में आपको कोई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत और काम करने के तरीके से सहकर्मी प्रभावित होंगे। हालांकि पैसों को लेकर मन में चिंता रह सकती है।
आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। घर की परेशानियां मन की शांति प्रभावित कर सकती हैं। काम के दबाव में अपने रिश्तों को नजरअंदाज न करें।
आज वाहन या किसी दूसरी सुख-सुविधा से जुड़ी खुशी मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा। कारोबार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और उधारी से बचें। आपके दिमाग में कुछ नए और उपयोगी विचार आ सकते हैं।
आज काम की जिम्मेदारियां एक साथ बढ़ सकती हैं। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करने में आपकी क्षमता की परीक्षा होगी। विद्यार्थियों का ध्यान मुश्किल विषयों को समझने में लगेगा।
पैतृक जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच तनाव हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।