
21 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार को पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे। कई जगहों पर तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, धाता और सौम्य नाम के 4 योग बनेंगे। खास बात यह है कि शनिवार को किसी भी ग्रह की राशि में बदलाव नहीं होगा। आगे पढ़ें शनिवार का राशिफल...
आज कामकाज में आप अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे, लेकिन निजी जीवन में कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। किसी करीबी के साथ मनमुटाव होने से मानसिक तनाव रह सकता है। बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा न सोचें। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आपका काफी समय लग सकता है। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि किसी बात पर गुस्सा करने से आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के लोग आपसे कुछ ज्यादा उम्मीद रखेंगे।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मेष सहित 5 राशियां अलर्ट, आने वाले 30 दिन अशुभ, धन-परिवार और सेहत पर बुरा असर
करियर में कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। नौकरी बदलने या किसी दूसरे क्षेत्र में हाथ आजमाने के बारे में सोच सकते हैं। प्रेम जीवन में भी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। कोई खास व्यक्ति अपने दिल की बात कह सकता है। बिजनेस में नए संपर्क के जरिए फायदे के सौदे मिलने की संभावना है।
आज परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत होगी और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज अपने जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी बदलाव के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। दूसरों के व्यवहार को लेकर मन में गलतफहमी न पालें। किसी की बातों में आकर अपना फैसला बदलने से बचें। अपने काम और योजनाओं पर भरोसा रखें।
आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके करियर में काम आएगा। काम में लापरवाही या देरी करने से बचें। किसी जरूरी मामले में फैसला लेने को लेकर मन उलझ सकता है। आसपास के लोगों की नकारात्मक बातों का असर अपने ऊपर न पड़ने दें।
पैसों से जुड़े मामलों में आज आपको राहत मिल सकती है। आमदनी बढ़ाने के लिए नए रास्ते तलाशने में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं से जुड़े किसी काम में भी आगे बढ़ सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
आज किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति के साथ बातचीत से आपको नई दिशा मिल सकती है। ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें और छोटी गलतियों पर नाराजगी जाहिर न करें। जरूरी काम में दूसरों का सहयोग भी मिल सकता है।
सामाजिक जीवन में आज आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी और किसी खास विषय पर चर्चा भी हो सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे।
आज घर और परिवार से जुड़े कुछ नए काम सामने आ सकते हैं। एक साथ कई बातें दिमाग में चलने से थोड़ी उलझन महसूस होगी। दिखावे या दूसरों की बराबरी करने के लिए फिजूलखर्ची न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अपनी दिनचर्या में थोड़ा आराम भी शामिल करें।
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी योजना पर बातचीत हो सकती है। दोस्तों से मिलने और उनके साथ कुछ नया प्लान बनाने का मौका मिलेगा। परिवार के सहयोग से कई काम आसानी से पूरे होंगे। सेहत का खास ध्यान रखें।
आज आप अकेले में बैठकर अपने भविष्य और कामकाज के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। विवाह की बात कर रहे लोगों को परिवार की तरफ से मंजूरी मिल सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।