
20 November 2026 Horoscope: 20 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। ग्रहों की स्थिति से वज्र, सिद्धि, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 योग बनेंगे। चंद्रमा कुंभ राशि में शनि के साथ रहेंगे। इस ग्रह स्थिति का असर नौकरी, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।
आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है और मन भी परेशान रह सकता है। वर्क प्लेस पर कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी को न बताएं।
ये भी पढें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। पहले से बने स्रोतों से धन मिलने के योग हैं। नौकरी में सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे काफी समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन
आज कामकाज में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, वरना छोटी बात पर विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें।
आज आपके लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा दिन रह सकता है। लंबे समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में परिस्थितियां थोड़ी बदलती हुई नजर आएंगी, इसलिए जरूरी फैसले सोच-विचार के बाद ही लें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा। पेट या जोड़ों से जुड़ी पुरानी समस्या परेशान कर सकती है।
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। बिजनेस में पार्टनर के साथ काम करते समय भी सावधानी रखें। कोई नया सौदा या एग्रीमेंट करने से पहले उसकी शर्तें और कागजात अच्छी तरह पढ़ लें। अचानक बढ़ने वाले खर्च आर्थिक दबाव बना सकते हैं।
आपके सामने विरोधियों की एक नहीं चलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और समझदारी से मुश्किल काम भी पूरे कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और पुराने कर्ज से छुटकारा पाने का रास्ता भी खुल सकता है।
आज विद्यार्थियों और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कला, लेखन और दूसरे रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को कोई नया मौका मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिलने से आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है।
आज घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने या वाहन से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे कर पाएंगे। भाई-बहनों और ऑफिस के साथियों से मदद मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत करने की कला और फैसले लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रह सकता है। कमाई के नए अवसर मिलेंगे।
आज अपनी बात दूसरों के सामने रखने में सावधानी बरतें। गुस्से या जल्दबाजी में कही गई बात रिश्तों और कामकाज दोनों को प्रभावित कर सकती है। आर्थिक मामलों में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। ऑफिस में किसी मुद्दे पर सीनियर अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
आज मन में कई तरह के विचार आने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय जरूर लें। पैसों के मामले में आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलें। किसी बड़ी खरीदारी को फिलहाल टालना बेहतर होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।