Kal Ka Panchang 20 November 2026: देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Nov 19, 2026, 03:10 PM IST
Kal Ka Panchang 20 November 2026

सार

20 November 2026 Ka Panchang: 20 नवंबर, शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे साल की सबसे प्रमुख एकादशी भी कहते हैं। इस दिन तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम का विवाह भी किया जाता है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरूआत भी होती है।

Kal Ke Shubh Muhurat: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा, तुलसी विवाह भी इसी दिन करने की परंपरा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन वज्र, सिद्धि, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल आदि की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 20 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को सफलता-राजनीति में बड़ा पद, धन लाभ भी

20 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में, बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: मिथुन-कन्या सहित 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू! सूर्यदेव देंगे पैसा, पद और प्रमोशन

20 नवंबर 2026 को किस दिशा में यात्रा न करें?

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय को करने से आप यात्रा में होने वाली परेशनियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन

20 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचना चाहिए। नहीं तो इसका पूरा फल नहीं मिल पाता।

20 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- वणिज और विष्टी
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 20 2:25 PM
चन्द्रास्त - Nov 21 3:05 AM

20 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:47 से 08:09 तक
सुबह 08:09 से 09:30 तक
दोपहर 11:50 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक

20 नवंबर 2026 के अशुभ समय

यम गण्ड - 2:54 PM – 4:15 PM
कुलिक - 8:09 AM – 9:30 AM
दुर्मुहूर्त - 08:57 AM – 09:40 AM और 12:34 PM – 01:17 PM
वर्ज्यम् - 04:30 PM – 06:06 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 20 November 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को सफलता-राजनीति में बड़ा पद, धन लाभ भी
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन