Kal Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक मास 27 अक्टूबर से, जानें शुभ योग और मुहूर्त, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Oct 26, 2026, 03:21 PM ISTUpdated : Oct 26, 2026, 03:42 PM IST
Kal Ka Panchang 27 October 2026

सार

27 October 2026 Ka Shubh Muhurat: 27 अक्टूबर, मंगलवार को सिद्धि, व्यतीपात, मूसल, गद, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के योग बनेंगे। इनमें कुछ योग शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

27 October 2026 Ka Panchang: 27 अक्टूबर, मंगलवार से कार्तिक महीने की शुरुआत हो रही है। इस दिन त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि जैसे शुभ योग बनेंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, त्रिपुष्कर योग में किए गए शुभ कामों का तीन गुना फल मिल सकता है। चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी…

27 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में वृषभ को चंद्रमा की उच्च राशि माना जाता है। अन्य ग्रहों की स्थिति देखें तो शनि मीन राशि में रहेगा। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में रहेंगे, जबकि मंगल और गुरु कर्क राशि में होंगे। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे।

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, त्रिपुष्कर योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य- पैसा, प्रमोशन मिलेगा

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

दिशा शूल की मान्यता के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना पड़े, तो यात्रा शुरू करने से पहले थोड़ा गुड़ खाकर निकलने की परंपरा है। इसे धार्मिक उपाय माना जाता है।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: क्या है करवा चौथ की सही डेट, 28 या 29 अक्टूबर? जानें पूजा और चंद्रोदय का समय

27 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय

मंगलवार को राहुकाल दोपहर 2 बजकर 59 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में नए शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए। इसलिए इस समय को ध्यान में रखकर अपने जरूरी कामों की योजना बनाएं।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: गुरु-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस और लव लाइफ पर क्या होगा असर? 

27 अक्टूबर 2026 का पंचांग

दिन: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
ऋतु: शरद
तिथि: प्रतिपदा और द्वितीया
नक्षत्र: भरणी और कृत्तिका
करण: तैतिल और गर
सूर्योदय: सुबह 6:33 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:48 बजे
चंद्रोदय: शाम 6:36 बजे
चंद्रास्त: 28 अक्टूबर, सुबह 8:39 बजे

27 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

मंगलवार को इन समयों में शुभ काम किए जा सकते हैं। हालांकि, किसी खास पूजा या संस्कार के लिए स्थानीय पंचांग से मुहूर्त की पुष्टि जरूर करें।

सुबह 9:22 से 10:46 बजे तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक
दोपहर 12:10 से 1:35 बजे तक

27 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय

पंचांग के अनुसार, मंगलवार को इन समयों में शुभ काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।

राहुकाल: दोपहर 2:59 से शाम 4:23 बजे तक
यमगण्ड: सुबह 9:22 से 10:46 बजे तक
कुलिक काल: दोपहर 12:10 से 1:35 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 8:48 से 9:33 बजे तक और रात 10:54 से 11:45 बजे तक
वर्ज्यम्: रात 2:32 से 3:59 बजे तक

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, त्रिपुष्कर योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य- पैसा, प्रमोशन मिलेगा
Aaj Ka Panchang 26 October 2026: शरद पूर्णिमा का स्नान-दान आज करें, जानें शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल